Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

हजरत निजामुद्दीन औलिया (रह.) भाग-10

 हजरत  निजामुद्दीन औलिया(रह.) भाग-10







तुम क्‍या चाहते हो महफिले शुकन? साथी सवाल करते

मैं तुम्‍हारी मज्लिसों में एक मेहमान की हैसियत रखता हूं हजरत निजामुद्दीन औलिया फरमाते मेहमान को एक दिन जाना ही होता है।

हमारे बीच से उठकर कहां जाओगे ? साथी उदास लहजे में पूछते ये मैं भी खुद नहीं जानता कहां जाऊंगा हजरत निजामुद्दीन औलिया फरमाते

क्‍या इल्‍म की दुनिया से उक्‍ता गये हो ए बाहिसे शुकन ? दोस्‍त पूछते क्‍या देहली से इसलिये चले जाओगे कि अब यहां तुमसे बहस करने वाला कोई नहीं ।

इल्‍म तो मकसूद हयात है मगर फिर भी मुझे इल्‍म ही प्‍यास महसूस होती है हजरत निजामुद्दीन औलिया फरमाते मगर खुद भी इस बैचेनी की वजह जानने से कासिर थे ये कैसी प्‍यास थी और कैसी तलब? हजरत निजामुद्दीन औलिया एक अजीब सी जहनी कशमकश का शिकार थे।

अक्‍सर तन्‍हाई में बाबा फरीद गंज को याद करते थे अगरचे इस मर्द बुजुर्ग को आंख से नहीं देखा था लेकिन दिल पर शेख की यादें नक्‍स थीं  इस सिलसिले में निजामुद्दीन औलिया फरमाते हैं उस वक्‍त मेरी उम्र बारह साल की थी और मैं उस वक्‍त मौलाना उसूली से तालीम हासिल कर रहा था एक एक शख्‍स अबूबक्र  क्‍वाल, उस्‍ताद ग्रामी के मक्‍तब में हाजिर हुये और मौलाना से अर्ज करने लगे हजरत पिछले दिनों मुल्‍तान जाने का इत्तिफाक हुआ हजरत बहाउद्दीन जकरिया की बहुत शोहरत सुनी थी शोक दीद उनकी खानका तक ले गई बड़ी शान वाले बुजुर्ग हैं शेख के रूहानी फैज का ये असर है कि उनकी कनीजें भी चक्‍की पीसते वक्‍त जिक्रे इलाही करती रहती हैं ।

हजरत निजामुद्दीन औलिया  फरमाते हैं कि अबूबकर क्‍वाल ने निहायत पुर जोश लहजे में हजरत शेख बहाउद्दीन जकरिया मुल्‍तानी के औसाफ बयान किये थे मगर मेरे दिल पर कोई खास असर नहीं हुआ फिर अबू बकर क्‍वाल अपने सफर अजोधन का हाल सुनाने लगे।

कुछ दिनों मुल्‍तान में कयाम करने के बाद अजोधन पहुंचा और हजरत बाबा फरीदउद्दीन गंज शकर की खिदमत में हाजिर हुआ शेख की रियाजत का ये असर है कि अजोधन के दर व दीवार तक से नूर बरसता हुआ महसूस होता है और यूं लगता है जैसे हजरत बाबा फरीद की रूहानियत ने पूरे हिन्‍दुस्‍तान को मुसख्‍खर कर लिया है।

हजरत निजामुद्दीन औलिया फरमाते हैं हजरत बाबा फरीद का जिक्र सुनते ही मुझे अहसास हुआ कि मेरी पूरी शख्सियत हजरत शेख के जेरे असर है और किसी न दीद ताकत ने मेरे दिल व दिमाग को भी मुसख्‍खर कर लिया है।

उस दिन के बाद कयाम देहली तक हजरत निजामुद्दीन औलिया हजरत बाबा फरीद को मुसलसल याद किया करते थे इस तअस्‍सुर की एक वजह ये भी थी कि देहली के जिस महल्‍ले में आप का कयाम था, वहीं हजरत शेख नजीबुद्दीन मुतवक्किल भी रहा करते थे ये बुजुर्ग हजरत बाबा फरीदउद्दीन गंज शकर के मुरीद और छोटे भाई थे हजरत बाबा फरीद के फैजे रूहानी ने शेख नजीबुद्दीन को हकीकतन मुतवक्किल बना दिया था।

मश्‍हूर वाक्‍या है कि एक दिन शेख नजीबुद्दीन मुत‍वक्किल दर्स में पहुंचे तो उस्‍ताद ने पूछा। नजीबुद्दीन मुतवक्किल तुम हो?

शेख ने जवाब दिया मैं तो नजीबुद्दीन मुतावाकिल(खाने वाला) हूं- मुतवक्किल होना किसके इख्तियार में है।

उस्‍ताद ने दूसरा सवाल किया। तुम शेखुलइस्‍लाम फरीदुद्दीन के छोटे भाई हो?

शेख नजीबुद्दीन मुतवक्किल ने अर्ज किया मैं शेख का बिरादर सौरी हूं, बिरादर माअनवी अल्‍लह जाने कौन होगा।

हजरत शेख नजीबुद्दीन मुतवक्किल की गुफ्तगू का ये मफहूम था कि खानदानी एतबार से आप हजरत बाबा फरीद के भाई थे मगर किरदार इल्‍म के लिहाज से आप उनके भाई कहलाने के मुस्‍तहिक नहीं थे। ये


 हजरत शेख नजीबुद्दीन मुतवक्किल को इनकिसार था वरना आप भी बड़े पाये के बुजुर्ग थे हजरत निजामुद्दीन औलिया चार साल तक उनके पड़ोस में मुकीम रहे इस दौरान अक्‍सर मुलाकातें होती रहीं और हर मुलाकात में हजरत बाबा फरीद का जिक्र जरूर होता नतीजतन हजरत निजामुद्दीन औलिया गैर महसूस तौर पर हजरत बाबा फरीद के जेरे असर आते चले गये।








Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...