Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

हजरत निजामुद्दीन औलिया (रह.) भाग-27

 हजरत निजामुद्दीन औलिया (रह.) भाग-27




जब हजरत निजामुद्दीन औलिया देग लेकर उस दरवेश के करीब पहुंचे तो वो भूख की शिद्दत  से इस कदर परेशान हुआ कि उसने उबलते हुए पानी में बे झिझक अपना हाथ डाल दिया हजरत महबूब इलाही उसे मना करते रहे मगर दरवेश बार बार देग में हाथ डालता और फिर जौ के आटे को मुंह में रख लेता गुदड़ीपोश ने ये अमल तीन बार दोहराया  फिर उसने देग को जमीन पर मार दिया वो देग दरअसल मिट्टी का मटका थी  जो जमीन पर गिरते ही टूट गई ।

हजरत निजामुद्दीन औलिया निहायत सब्र सुकून से दरवेश की इस इज्तिरारी हरकत को देखते रहे  मगर मौलाना कमालुद्दीन याकूब खामोश न रह सके।

मेहमान तुमने ये क्‍या किया ? मौलाना के लहजे से तल्‍खी का रंग साफ था तुम्‍हे मालूम है कि इस पानी जैसी  गिजा से  खुदा के बंदे  भी रोजा खोल सकते थे अफसोस तुमने दूसरों की भूख को नजर अंदाज कर दिया तुम नहीं जानते ये दरवेशाने खुदा मस्‍त कितने दिन के फाके से हैं।

मैं अल्‍लाह के हुक्‍म से ये बात जानता था मगर क्‍या करता मेरे लिये अल्‍लाह का यही हुक्‍म था दरवेश  बे नियाजी के आलम में बोल रहा था मुझसे यही कहा गया था कि उस देग को तोड़ दो ये कहकर गुदड़ीपोश हजरत महबूब इलाही के करीब आया और निहायत मोहब्‍बत आमेज नजरों से देखते हुए कहा शेख निजामुद्दीन तुम्‍हें बाबा फरीद गंज शकर ने नेअमत बातिनी बख्‍शी और मैंने तुम्‍हारी फाका कशी की देग को तोड़ दिया , अब तुम सुल्‍तान जाहिरी भी हो और सुल्‍तान बातिनी भी ये कहकर दरवेश तेज कदमों से वहां से चला गया और थोड़ी दूर जाकर गायब हो गया।

मौलाना कमालुद्दीन याकूब हैरत से अपने पीरो मुर्शिद को देखने लगे ।

हजरत महबूब इलाही ने अपने मुरीदों की हैरत दूर करने के लिये फरमाया  मौलाना अल्‍लाह की कुदरत भी ला महदूद है और  इंसान बेेेेबस है कि वो तोफीक इलाही के बगैर कुछ नहीं समझ सकता हम नहीं जानते कि किस रूप में कौन आए? आओ अपने अल्‍लाह का जिक्र करें तमाम तारीफें अल्‍लाह के लिये  हैं उस गुदड़ी पोश ने आपको सुल्‍तान जाहिरी और सुल्‍तान बातिनी कहकर पुकारा था , इस लिये आपका लकब सुल्‍तान मशाइख भी है।

उस अजनबी  दरवेश के जाने के बाद के बाद एक हफ्ता भी न गुजरा होगा कि हजरत निजामुद्दीन औलिया पर तसखीर जाहिरी के दरवाजे खुल गये लोग कतार दर कतार चले आते थे आने वालों में उमरा वुजरा और साहिबे हैसियत अफराद शामिल थे मुफलिस और तंगदस्‍त लोगों के अलावा जो शख्‍स भी हजरत महबूब इलाही आस्‍ताने आलिया पर हाजिर होता , कुछ न कुछ नजर के लिये जरूर लाता और दरख्‍वास्‍त करता हजरत निजामुद्दीन औलिया उसे कुबूल फरमा लें हजरत महबूब इलाही किसी की दिल सिकनी न फरमाते अगर आने वाला मुतकब्बिर सरमाया दार होता तो दरवेश खुदा मस्‍त उसे नामुराद और नाकाम लौटा देते वर्ना आम तौर हजरत निजामुद्दीन औलिया नजरें कुबूल फरमा लेते मगर इस तरह की सारी चीजें उसी वक्‍त जरूरत मंदों में तकसीम फरमा देते । तस्‍खीरे जाहिरी के दरवोजे खुल जाने के बाद भी हजरत महबूब इलाही वही हाल था अय्याम ममनू को छोड़ कर तमाम साल रोजे रखते सहरी में जो की एक रोटी का इस्‍तेमाल करते और जब इफ्तार का वक्‍त आता तो जो की दूसरी रोटी आपकी की गिजा होती खानकाह में रहने वाले खिदमतगार पेटभर कर खाते और जिक्र इलाही में मशगूल हो जाते।

हजरत निजामुद्दीन औलिया सुल्‍तान अलाउद्दीन के इकतिदार में आने से पहले ही देहली के  आस पास खासे मश्‍हूर हो चुके थे आपकी खानकाह में मुहर्रम की हर पांचवी तारीख से लेकर दसवीं तारीख तक हजरत बाबा फरीद मसउद गंज शकर के उर्स मुबारक की तकरीबात मुनअकिद की जाती थीं उर्स में शिरकत करने के लिये मुल्‍क के कोने कोने से देखने आते थे इस तरह तवील और अरीज मुल्‍क को कोई हिस्‍सा होगा जहां के लोग हजरत महबूब इलाही के हल्‍का-ए- अकीदत में शामिल न हों।

उस जमाने में सुल्‍तान अलाउद्दीन खिल्‍जी का एक अमीर, हजरत निजामुद्दीन औलिया की खिदमत में हाजिर हुआ और कीमती नजर पेश की खिलजी अमीर का ख्‍याल था कि हजरत महबूब इलाही किसी पशोपेश के बगैर उस नजर का कुबूल फरमा लेंगे शायद इस ख्‍याल की वजह ये हो कि खिलजी अमीर गौशा नसीन दरवेशों को जरूरतमंद समझता था।


Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...