Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

हजरत निजामुद्दीन औलिया (रह.) भाग- 16

हजरत निजामुद्दीन औलिया (रह.) भाग- 16




हां याद है हजरत निजामुद्दीन औलिया ने फरमाया।

फिर तुमने ये कैसी जिंदगी इख्तियार कर ली है? दोस्‍त ने अफसोस करते हुए कहा अगर तुम देहली में कयाम करते और दर्स व तदरीस में मश्‍गूल होते तो  मुजतहिद जमाना कहलाते और बड़ी शान शौकत की जिंदगी गुजारते।

तुम्‍हारा हुस्‍ने जन अपनी जगह मगर मैं इस तर्ज जिंदगी से राजी हो गया हो चुका हूं हजरत निजामुद्दीन औलिया ने फरमाया और दोस्‍त से गुजरे जमाने की बातें करते रहे।

फिर जब खानकाह पहुंचे तो पीरो मुर्शिद ने तलब करके फरमाया  अगर किसी दोस्‍त से मुलाकात हो और वो तुमसे कहे कि ये क्‍या हाल बना रखा है.... और दर्स व तदरीस का वो सिलसिला क्‍यों छोड़ दिया है जो  खुशहाली का जरिया बनता .... तुम ये कैसी जिंदगी बसर कर रहे हो।

पीरो मुर्शिद के इरशादात सुनकर हजरत निजामुद्दीन औलिया हैरत जदा रह गये हजरत बाबा फरीद ने दोस्‍त से मुलाकात का हाल इस तरह बयान कर दिया जैसे आप व नफ्से नफीस वहां पर मौजूद थे।

हजरत निजामुद्दीन औलिया को हैरान और परेशान पाकर पीरो मुर्शिद ने फरमाया मौलाना तुम अपने दोस्‍त को क्‍या जवाब दोगे?

जो पीरो मुर्शिद का हुक्‍म हो हजरत निजामुद्दीन औलिया ने अर्ज किया।

अगर कोई दोस्‍त ये सवाल करे तो ये सअर पढ़ देना। हजरत बाबा फरीद ने फरमाया:


तू मेरा हम सफर नहीं बन सकता इसलिये अपना रस्‍ता पकड़।

तुझे तेरी खुश बख्‍ती मुबारक हो और मुझे शिकस्‍ता हाली।


इसके बाद शेख ने हुक्‍म दिया कि मुख्‍तलिफ किस्‍म के खाने एक ख्‍वान में सजाओ और फिर अपने सर पर रखकर दोस्‍त के पास ले जाओ।

हजरत निजामुद्दीन औलिया ने ऐसा ही किया फिर देखने वालों ने देखा कि देहली का महफिले शुकन बोसीदा लिबास में, सर पर ख्‍वान रखे हुए अजोधन के बाजार से गुजर रहा था। लोग तमाशाई थे मगर हजरत निजामुद्दीन औलिया इस ऐजाज पर नाजां थे  जैसे सर पर ख्‍वान नहीं, ताजे शाही रखा हो।

दोस्‍त ने ये मंजर देखा तो रोता हुआ दौड़ा और हजरत निजामुद्दीन औलिया के सर से ख्‍वान उतारा। मौलाना तुमने ये क्‍या किया ?

हजरत निजामुद्दीन औलिया ने सारा वाक्‍या बयान किया।

तुम्‍हारे शेख बड़े जबरदस्‍त हैं कि जिन्‍होंने तुम्‍हें चंद दिनों में नफ्स कशी के इस मकाम  पर पहुंचा दिया। दोस्‍त ने बे इख्तियार कहा  तुम्‍हारे शेख आरिफ हैं। मुझे भी उनके पास ले चलो।

खाने के बाद दोस्‍त ने अपने मुलाजिम से कहा । ये ख्‍वान उठाओ और हमारे साथ चलो।

हजरत निजामुद्दीन औलिया ने इन्‍कार कर दिया जिस तरह मैं इस ख्‍वान को अपने सर पर उठाकर लाया था, उसी तरह वापस ले जाउंगा।

फिर वो फाजिल दोस्‍त जिसे अपने इल्‍म पर नाज था, हजरत बाबा फरीद के खिदमतगारों में शामिल हो गया।

साढ़े सात माह के कयाम के बाद हजरत निजामुद्दीन औलिया अपने पीरो मुर्शिद की इजाजत से दोबारा देहली तश्‍रीफ लाये अजोधन से रूखसत होते वक्‍त हजरत बाबा फरीद ने फरमाया महबूबे इलाही को नसीहत करते हुए फरमाया था। 

जिस तरह मुमकिन हो, अपने दुश्‍मनों को खुश रखने की कोशिश करना जिस किसी से कर्ज लो उसकी अदायगी से गाफिल न होना, हक तआला तुम पर मंजिल आसान फरमाए। (वाजेह रहे हजरत निजामुद्दीन औलिया का लकब महबूबे इलाही है)

गर्ज पीरो मुर्शिद की दुआओं के साये में हजरत निजामुद्दीन औलिया देहली की जानिब रवाना हुये रास्‍ते में एक घना तारीक जंगल पड़ता था इत्तिफाक से उस रोज बारिश भी हो गई जिसने फजा को मजीद तरीक और पुर होल बना दिया था फिर अचानक डाकू बे नियाम शमशीरें लेकर हजरत निजामुद्दीन औलिया की तरफ बढ़े । 

उस वक्‍त आप बारिश से बचने के लिये एक तनावर दरख्‍त के नीचे बैठे हुऐ थे डाकूओं को देखकर हजरत निजामुद्दीन औलिया ने दिल में सोचा मैं एक गरीब मुसाफिर हूं , मेरे पास माल व दौलत नाम की कोई चीज नहीं है, अगर कुछ है तो बस पीरो मुर्शिद का अतिया , उस वक्‍त हजरत निजामुद्दीन औलिया, हजरत बाबा फरीद का अता करदा पेराहन पहने हुए थे और कंबल ओडे़ हुए थे अगर इन डाकूओं ने पीरो मुर्शिद की ये निशानी मुझसे छीन ली तो मैं हरगिज किसी आबादी में नहीं जाउंगा और जिंदगी पर किसी को मुंह नहीं दिखाउंगा हजरत निजामुद्दीनऔलिया दिल ही दिल में सोच रहे थे और डाकू तेजी से आप की तरफ बढ़े चले आ रहे थे। फिर डाकू चंद कदम के फासले पर ठहर गये हजरत निजामुद्दीन औलिया के सामने थे आपको यकीन हो चला था कि डाकूओं  की पहुंच से महफूज नही रह सकेंगे.... मगर अचानक डाकूओं ने अपना रूख बदला और तेजी से भागते हुए तारीक जंगल के किसी हिस्‍से में गुम हो गये।

 हजरत निजामुद्दीन औलिया इस वाक्‍ये का जिक्र करते हुए फरमाते थे ये पीरो मुर्शिद के बख्‍शे हुए पेरहन और कम्‍बल की बरकत थी कि वो डाकू अन्‍धे हो गये थे या फिर उन्‍हें नजर नहीं आया ।

वहीं देहली पहुंच कर हजरत महबूब इलाही, हजरत शेख नजीबुद्दीन मुतवक्किल की खिदमत में हाजिर हुए और पीरो मुर्शिद की बे पनाह नवाजिशात का जिक्र किया।

हजरत शेख नजीबुद्दीन मुतवक्किल ये तमाम माजरा सुनकर बहुत खुश हुए और बे इख्तियार फरमाया निजामुद्दीन मोहम्‍मद तुम खुश नसीब हो कि बहुत जल्‍द आसूदा मंजिल हो गये वर्ना इस रास्‍ते में तो उम्रें तमाम हो जाती हैं और मंजिल का धुंधला सा निशान भी नजर नहीं आता।

देहली पहुंचते ही हजरत निजामुद्दीन औलिया को पीरो मुर्शिद की नसीहतें याद आईं आप दूसरे जरूरी कामों को नजरअंदाज करके सबसे पहले अपने एक दोस्‍त के मकान पर तश्‍रीफ ले गये।  ये वही जिससे कुछ अर्से पहले हजरत महबूब इलाही ने एक किताब पढ़ने के लिये  ली थी जैसे ही उस दोस्‍त से मुलाकात हुई, हजरत निजामुद्दीन औलिया ने फरमाया ए मखदूम तुम्‍हें याद होगा एक बार मैंने तुमसे एक किताब  ली थी, इत्तिफाक से वो किताब गुम हो गई और मैं उस वक्‍त हजरत बाबा फरीद की खिदमत में हाजिर होने के लिये आजोधन चला गया।

फिर तुम क्‍या चाहते हो मौलाना निजामुद्दीन दोस्‍त ने पूछा।

वो किताब दो बारा तो मिल नहीं सकती.... और मेरी माली हैसियत भी इस काबिल नहीं कि मैं दूसरी किताब खरीद कर तुम्‍हें दे सकूं हजरत निजामुद्दीन औलिया ने फरमाया मेरे जहन व दिल पर एक बोझ सा है और इस बारे गिरां को उतारेने की एक ही सूरत है कि मैं इस किताब को दोबारा सफहात पर मुन्‍तकिल कर दूं बस जरा मुझे कुछ कागज मैस्‍सर आजाएं , मुझे चंद दिनों की मोहलत और दे दो ।

दोस्‍त ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की बात को बहुत गौर से सुना कुछ देर तक वो गहरे सुकूत के आलम में हजरत महबूब इलाही के चेहरे मुबारक को देखता रहा फिर निहायत पुर सोज लहजे में कहने लगा मौलाना निजामुद्दीन तुम जिस जगह से आये हो वहां की यही बरकत है कि इंसान को अल्‍लाह की खुशनूदी हासिल होती है और दिल से दुनिया की मुहब्‍बत रूखसत हो जाती है, अब तुम इस किताब को भूल जाओ, वो एक दोस्‍त की तरफ से दूसरे दोस्‍त के लिये तोहफा था।



Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...