Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

हजरत निजामुद्दीन औलिया (रह.) भाग-4


हजरत निजामुद्दीन औलिया (रह.) भाग-4



फिर कई सदियां गुजर जाने के बाद रोहिल खण्‍ड के हुक्‍मरां हाफिज रहमत खान रोहिला इसाले सवाब के लिये हजरत सैयद अहमद बुखारी की कब्र मुबारक पर हाजिर हुए फिर अपनी अकीदत का इजहार करने के लिये हाफिज रहमत खान रोहिला ने चार दीवारी भी बनवाई और गुंबद तामीर कराया।

 इसके साथ ही मजार से लगकर एक मस्जिद की बुनियाद डाली और उसे भी तकमील तक पहुंचाया हम पहले ही बयान कर चुके हैं कि हजरत निजामु‍द्दीन औलिया की वालिदा हजरत बीबी जुलेखा एक अमीर कबीर बुजुर्ग हजरत अरब की साहबजादी थीं।


 लेकिन आपने अपने वालिद की दौलत की जानिब आंख उठाकर भी नहीं देखा हद तो ये कि बेवा होने का लिबास पहनने के बाद इस दरबाजे की जानिब निगाह न की जहां आपका पूरा बचपन और जवानी के शुरूआती चंद साल गुजरे थे हजरत सैयद अहमद बुखारी के बाद हजरत बीबी जुलेखा के भाईयों ने अपनी बहन की माल से मदद करनी चाही मगर हजरत निजामुद्दीन औलिया की वालिदा  एक गैरतमंद खातून थीं आपने अपने भाईयों के इस मुहब्‍बत आमेज सुलूक का शुक्रिया अदा किया और मेहनत मजदूरी करके अपनी जिंदगी गुजारने लगीं।


इस वक्‍त हजरत बीबी जुलेखा के घर में खाने वाले चार अफराद थे एक खुद आप की जात दूसरे हजरत निजामुद्दीन औलिया तीसरे महबूबे इलाही की छोटी बहन और चौथे एक मु‍लाजिमा उन सब की किफालत की जिम्‍मेदारीयां तन्‍हा बीबी जुलेखा पर आ पड़ी थीं आप- दिन रात सूत कातती और फिर मुलाजिमा के हाथ उसे बाजार में फरोख्‍त करवा देतीं, इस तरह जो कुछ रकम हासिल होती,उससे अपना गुजारा करतीं । ये आमदनी इतनी थोड़ी थी कि मामूली गिजा के सिवा कुछ हाथ नहीं आता।


 तंगदस्‍ती का ये हाल था कि शदीद मेहनत के बावजूद हफ्ते में एक दिन भूखा रहना पड़ता और हजरत निजामुद्दीन औलिया अपनी मां से खाना मांगते तो हजरत बीबी जुलेखा बड़े खुश अंदाज से फरमातीं। 

निजाम आज हम सब अल्‍लाह के मेहमान हैं’’

हजरत बीबी जुलेखा का बयान है कि जिस रोज सैयद मोहम्‍मद से ये कहती कि आज हम अल्‍लाह के मेहमान हैं तो ये बहुत खुश होते और सारा दिन फाका की तलब में गुजर जाता मगर एक बार भी खाने की कोई चीज भी तलब नहीं करते और इस तरह खुश रहते कि अल्‍लाह का मेहमान  का जिक्र सुनकर उन्‍हें दुनिया की हर नेअमत मिल गई हो।

फिर दूसरे दिन खाने का इंतेजिाम हो जाता तो हजरत निजामुद्दीन औलिया अपनी मोहर्तम मां से अर्ज करते मां अब हम किस रोज अल्‍लाह के मेहमान बनेंगे? 

वालिदा मोहर्तमा फरमातीं।

 बाबा निजाम ये तो अल्‍लाह की मर्जी पर है वो किसी का मोहताज नहीं दुनिया की हर चीज उसकी निगरानी में हैं वो जब चाहेगा तुम्‍हें अपना मेहमान बना लेगा ।

हजरत निजामुद्दीन औलिया अपनी मां की जुबानी ये ये बात सुनकर कुछ लम्‍हों  के लिये खामोश हो जाते और फिर निहायत सरशारी के आलम में ये दुआ मांगते ।

ए अल्‍लाह तू अपने बन्‍दों को रोजाना अपना मेहमान बना’’

अल्‍लाह का मेहमान होने का यही मतलब था कि उस रोज फाके की हालत में दो चार होना पड़ेगा।

पांच साल की उम्र में यह दुआ ये ख्‍वाहिश आरजू? दुनिया वालों को यह बात  अजीब मालूम होगी मगर जिन्‍हें वो इस कायनात का हकीकी समझ बख्‍शी गई और जिन के दिल व दिमाग को कुशादा कर दिया गया। 

वो इस राज से ब खबर हैं कि ऐसा क्‍यों होता था और हजरत निजामुद्दीन औलिया बेहद कम उम्री की के आलम में अल्‍लाह का मेहमान बनने की तमन्‍ना क्‍यों करते थे। 

अल्‍लामा इकबाल ने हजरत इस्‍माईल (अलै.)  की कुर्बानी के वाक्‍ये की तरफ इशारा करते हुए एक मकाम पर कहा है।

फितरत आप कर लेती है लाले की हिना बन्‍दी

सिखाए किसने इस्‍माइल को आदाबे फरजन्‍दी

इसी जात पाक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया को भी पांच साल की उम्र में ये जोक बख्‍शा था कि आप अल्‍लाह का मेहमान बनने की तमन्‍ना करते थे।

हजरत निजामुद्दीन औलिया की तालीम का सिलसिला वालिद मोहर्तम की जिंदगी  में ही शुरू हो चुका था लेकिन इस वक्‍त तक आप किसी मकतब में दाखिल नहीं किये गये थे।

 फिर जब सैयद अहमद बुखारी दुनिया से रूख्‍सत हो गये तो वालिदा मोहर्तमा ने कुछ दिनों तक खुद ही अपने बेटे की तरबियत की शायद इसकी वहज ये हो कि उस वक्‍त निजामुद्दीन औलिया बहुत कम अम्र थे।

छ: या सात साल की उम्र में हजरत बीबी जुलेखा ने सैयद मोहम्‍मद को मौलाना शादी मकरई के  मकतब मे दाखिल करा दिया-

मौलाना शादी मकरई बदायूं में रहने वाले एक साहिबे करामत बुजुर्ग थे हजरत निजामुद्दीन औलिया अपने उस्‍तादे गिरामी के  बारे में फर्माते हैं। 

कि मौलाना शादी मकरई की एक करामत ये थी कि अगर कोई शख्‍स उनसे क़ुरआन शरीफ की एक सूरत भी पढ़ लेता तो उसकी बरकत से उसे पूरा कुरआन हिफ्ज हो जाता- मैं ने भी मौलाना शादी मकरई से एक पारा पढ़ा था। 

फिर मुझे महसूस हुआ कि मेरा जहन रोशन हो गया है जो आयत भी तिलाबत करता, जहन में नक्श होकर रह जाती यहां तक कि उस्‍ताद मुहर्तम के फैजे रूहानी से किसी खास ऐहतिमाम के बगैर मुझे पूरा क़ुरआन हिफ्ज हो गया-

एक अंदाजा है कि हजरत निजामुद्दीन औलिया दस साल की उम्र में अल्‍लाह की आखिरी किताब  को अपने सीने में महफूज कर लिया। 

इसके बाद आपने मजहबी किताबों को पढ़ना शुरू किया मगर मगर किसी उस्‍ताद की रहनुमाई के बगैर इल्‍म के इसरार व रूमुज तक रसाई मुमकिन नही थीं, इस लिये हजरत निजामुद्दीन औलिया ने मौलाना अलाउद्दीन उसूली की शागिर्दी इख्‍तियार की। 

एक रिवायत के मुताबिक उस वक्‍त हजरत निजामुद्दीन औलिया की उम्र मुबारक ग्‍यारह- बारह साल थी।


Similar Posts :

Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...