Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

हजरत निजामुद्दीन औलिया भाग-5

हजरत निजामुद्दीन औलिया भाग-5

मौलाना उसूली ने शुरूआत में कुछ मजहबी किताबें पढ़ाईं, फिर अपने शागिर्द हजरत निजामुद्दीन औलिया को इस्‍लामी फिक्‍हा की अहम तरीन किताब ‘’ कुदूरी’’  की तालीम देनी शुरू  की कुदूरी  इमाम अहमद बिन मोहम्‍मद की तस्‍नीफ है। 

इमाम अहमद बगदाद के एक मोहल्‍ले कुदूर के रहने वाले थे इस लिये इमाम कुदूरी के नाम से शोहरत हासिल की।

 ये किताब मुख्‍तसर होने के बावजूद फिक्‍हा हनफी  पर इस कदर तसनीफ है कि तकरीबन एक हजार साल गुजर जाने के बाद भी इसकी अजमत व इनफिरादियत में कोई कमी नहीं आई है।

इमाम कुदूरी की ये किताब करीबुल खत्‍म थी तो एक दिन मौलाना अलाउद्दीन उसूली ने हजरत निजामुद्दीन औलिया से फरमाया।

 सैयद अब तो एक बड़ी किताब खत्‍म कर रहे हो , इस लिय तुम्‍हें लाजिम है कि अपने सर पर दानिशमंदी की दस्‍तार बंधवाओ’’

हजरत निजामुद्दीन औलिया ने उस्‍तादे मोहर्तम की बात सुनी और खामोश हो गये  मगर जैसे ही आप मकतब से घर पहुंचे तो शदीद परेशानी के आलम वालिदा मोहर्तमा से अर्ज करने लगे।

 उस्‍तादे गिरामी चाहते हैं कि में कुदूरी (किताबे फिक्‍हा) के खत्‍म करने से पहले अपने सिर पर दस्‍तार बांधूं’’हजरत निजामुद्दीन औलिया की परेशानी वजह उनके मआशी हालात थे।  

दस्‍तार बंदी का वाजिह मफहूम था कि इस तकरीब में बदायूं के मुमताज उलेमा की खातिर मदारत का ऐहतिमाम किया जाये।

 हजरत निजामुद्दीन औलिया यही सोच कर परेशान रहने थो जिस घर में दो वक्‍त की रोटी मुश्किल से आती हो, वहां मेहमानों की खातिर दारी कैसे हो सकती है? हजरत बीबी जुलेखा अपने बेटे की ये बात सुनकर  बहुत खुश हुईं और निहायत सरशारी के आलम में फर्माने लगीं बाबा निजाम तुम इस सिलसिले में जरा भी फिक्रमंद न हो। 

तुम्‍हारे उस्‍ताद की ये ख्‍वाहिश जल्‍द पूरी हो जायेगी ।

इसके बाद बीबी जुलेखा ने दिन रात सूत कातना शुरू कर दिया और उसे मुलाजिमा के हाथों बाजार में फरोख्‍त  कराती रहीं। फिर आप ने उसी सूत से कपड़ा बुना और हजरत निजामुद्दीन औलिया के लिये दस्‍तार तैयार की।

जाहिर परस्‍तों की जमाअत शायद इस दस्‍तार की कीमत का अंदाजा न कर सके मगर नजर वाले जानते हैं कि वो मामूली सूती कपड़े की दस्‍तार बहुत कीमती है।  इस दस्‍तार की तैयारी में उस मेहबान मां के सब व रोज का खून शामिल था, जिसने अपने अमीरो कबीर बाप की दौलत उस वक्‍त कुबूल नहीं किया था जब उसने बेवगी की कुबा पहनीं थी, फिर वो हलाल रोजी, परहेजगार हाथों की मजदूरी, गर्ज उन ही तमाम चीजों ने मिलकर उस सूती कपड़े की दस्‍तार को ताज शाही से भी ज्‍यादा गिरां कदर बना दिया ।

फिर हजरत निजामुद्दीन औलिया की जिंदगी का वो यादगार दिन भी आया जब आप ने फिक्‍हा हन्‍फी की इस अजीम किताब को खत्‍म कर लिया। उसके बाद बीबी जुलेखा ने खाना तैयार करवाया और बदायूं के जलीलुल कद्र उलेमा को दावत दी।

जब बदायूं के मुमताज उलेमा जमा हो चुके तो हजरत निजामुद्दीन औलिया, हजरत ख्‍वाजा अली के हमराह मजलिस में दाखिल हुये और हजरत बीबी जुलेखा की तरफ से पहले मेहमानों को खाना खिलाया गया। 

इस सिलसिले में एक रिवायत ये भी है कि हजरत जुलेखा ने सूत कात कर जो रकम जमा की थी, वो कम थी और मेहमान नवाजी के इखराजात ज्‍याद थे। 

हजरत निजामुद्दीन औलिया ने ये रकम अपने उस्‍ताद गिरामी मौलाना अलाउद्दीन उसूली के सामने रख दी और अपनी आजजी का इजहार किया ये चंद सिक्‍के भी हजार दुश्‍वारियों के बावजूद जाम हुये हैं ।

तुम क्‍यों पेरशान होते हो सैयद मोहम्‍मद  मौलाना अलउद्दीन उसूली ने अपने शागिर्द -ए-खास की तालीफ क़ल्‍ब के लिये फरमाया और जितनी रकम बीबी जुलेखा ने जमा की थी , अपने पास से उतनी ही रकम उसमें मिला दी।

खाने के बाद हजरत निजामुद्दीन औलिया ने वालिदा मोहर्तमा की तैयार की हुई दस्‍तार मौलाना अलाउद्दीन के उसूली के सामने रख दी। मौलाना उसूली ने दस्‍तार का एक सिरा अपने हाथ में रखा और दूसरा हजरत निजामुद्दीन औलिया  के सर पर रखा फिर हजरत ख्‍वाजा अली की तरफ देखते हुये फरमाया’’ इजाजत है?

आप सैयद मोहम्‍मद के उस्‍ताद हैं। 

हजरत ख्‍वाजा अली ने फरमाया आप को किसी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं ।

मगर मैं आपकी इजाजत की जरूरत महसूस करता हूं। मौलाना अलाउद्दीन उसूली ने फरमाया ।

तो फिर बिस्मिल्‍लाह कीजिये  हजरत ख्‍वाजा ने हाथ का इशारा किया अल्‍लाह बरकत देगा

हजरत ख्‍वाजा अली के इरशाद गिरामी  के बाद मौलाना अलाउद्दीन उसूली ने अपने शागिर्द के सर पर दस्‍तार बांधनी शुरू कर दी। हाजिरीन मज्लिस ने इस रूहानी मज्लिस में बड़ा जां अफ्जा मंजर देखा  जमाना हाल का आलिम मुस्‍तकबिल के आलिम को अपने इल्‍म की अमानत मुन्‍तकिल कर रहा था।

दस्‍तार बन्‍दी के बाद मौलाना अलाउद्दीन उसूली ने हजरत ख्‍वाजा मौलाना अली से दुआ की दरख्‍वास्‍त की।


Similar Posts :

Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...