Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

CHOTE CHOTE DAANE

छोटे छोटे दाने 

किसी जंगल में एक नन्ही चींटी और उसकी बूढ़ी माँ रहती थी 
नन्ही चींटी की माँ जब तक सेहतमंद थी अपने और नन्ही चींटी के लिए मजेदार दाने लाती लेकिन जब उसकी माँ बीमार और बूढ़ी हो गई तो दाना लाने की जिम्मेदारी नन्ही चींटी पर आ गई। 
उसकी माँ ने उसे समझाया था की बरसात से पहले पहले बहुत सारा दाना जमा करना जरूरी है ताकि सर्दियों में आराम रहे और खुराक भी आसानी से मिलती रहे नन्ही ने पहले दिन बहुत मेहनत की और बहुत दूर से चंद दाने घर तक ले जा सकी और दाने लाने से इंकार कर दिया। 
उसकी माँ ने फ़िक्रमंद लहजे में कहा। 
नन्ही ! सिर्फ चंद दानो से तो कुछ न होगा आखिर हम सर्दियों में अपना पेट कैसे भरेंगे इस वक़्त खुराक बिलकुल गायब होगी। 
नन्ही ने कहा ये बहुत मुश्किल काम है मैं तो सिर्फ चंद दाने ला सकती हूँ इससे ज्यादा नहीं - ये कहकर नन्ही सो गई। 
अगले दिन फिर दानो की तलाश में निकल पड़ी उसने सोचा की अब बड़े बड़े दाने अपने घर में जमा करूंगी उसे एक दरख़्त के करीब बहुत सी चूंटियाँ नजर आईं  
जब वो दरख़्त के करीब पहंची तो वहां रोटी के बेशुमार टुकड़े पड़े थे। 
उसने देखा की जो चीटियां छोटी हैं वो बड़ी तेजी से छोटे छोटे दाने मुँह में उठाये ले जा रही हैं जबकि बड़े बड़े चींटे बड़े बड़े दाने मुँह में दबाये जा रहे हैं उसने एक बड़ा सा दाना मुँह में पकड़ा और चल पड़ी लेकिन अभी चंद क़दम चली थी की थक गई। 
उस दौरान एक बूढ़ी चींटी की नजर उसपर पड़ी उसने कहा भई नन्ही किया बात है ? उसने सारा किस्सा सुनाया बड़ी खाला हंस पड़ी बड़ी खाला नन्ही चींटी को एक दरख़्त के नीचे ले गईं जहां ठंडी छावं थी। 
बड़ी खाला ने चींटियों की तरफ इशारा किया तुम भी उनकी तरह फुर्ती से काम करो और छोटे दाने घर ले जाओ बड़े दाने तुम नहीं ले जा सकती। 
अच्छा देखो नन्ही तुम ! छोटे दाने मेरे घर पहंचा दो मैं बड़े बड़े दाने तुम्हारे घर ले कर चलती हूँ लेकिन एक शर्त 
है। 
खाला ! मुझे हर शर्त मंजूर है नन्ही खुश होकर बोली -
तुम हर रोज तीन घंटे काम करोगी '' खाला जान ने शर्त बताई तो नन्ही में फ़ौरन कहा उसे ये शर्त मंजूर है -

दिन गुजरते गए चींटी पाबन्दी से छोटे छोटे दाने खाला जान के घर जमा करती और खाला जान बड़े बड़े दाने नन्ही के घर पहुंचा आतीं -
नन्ही की माँ खाला जान से बहुत खुश थीं की खुराक जमा करने में उनकी मदद कर रहे हैं जब नन्ही आराम करती तो खाला जान फ़ौरन उसे उठने और पाबन्दी करने की ताकीद करतीं -
नन्ही ! बस अब दाने जमा करना बंद करो एक दिन खाला जान ने नन्ही से कहा ! खाला जान  मैं कुछ दाने और जमा कर लूँ  नन्ही ने जवाब दिया असल में नन्ही चाहती थी की खाला जान बड़े बड़े दाने उसके घर जमा करती रहें '' बस नन्ही खुराक बहुत ज्यादा हो गई - इतनी काफी है'' खाला जान ने नन्ही को समझाया तो उसने बात मान ली फिर नन्ही और खाला जान अपने घरों को रवाना हो गईं -
दिन गुजरते गए नन्ही के यहां बहुत सी खुराक जमा थी खुराक के बड़े बड़े दाने देखकर नन्ही खला जान की शुक्र गुजार थी एक दिन जब सर्दियाँ जोर पर थीं  सब जानवर अपने अपने घरों में आराम कर रहे थे की अचानक नन्ही के घर के दरवाजे पर दस्तक हुई नन्ही ने दरवाजा खोला तो ख़ुशी से उसकी चींख निकल  गई - मेहरबान खाला जान  सामने खड़ी थे -
नन्ही ने जल्दी से उन्हें अंदर बुलाया और उनकी खूब खातिर की उसकी माँ भी खाला जान की बहुत शुक्रगुजार थीं  -
खाला जान आपकी बहुत बहुत मेहरबानी ! नन्ही ने खाला जान से कहा -
क्यों नन्ही किस बात की मेहरबानी > खाला जान हैरत से बोलीं 
खाला जान जो इतनी सारी खुराक जो हमें दी - नन्ही ने खुराक के बड़े ढेर की तरफ इशारा किया    
'' अच्छा खाला जान ने कहकहा लगा कर कहा '' लेकिन तुमने वो खुराक तो देखी ही नहीं जो मैंने गोदाम में जमा की है जो तुम लाई थीं -
खाला जान वो तो छोटे छोटे दाने थे उनके मुक़ाबले में उन बड़े दानो का क्या मक़ाम है -
खुद देखोगी तो पता चलेगा की किसकी खुराक ज्यादा है वो जो तुमने जमा की थी या वो बड़े बड़े दाने जो मैने तुम्हारे घर में जमा किये थे खाला जान ने कहा और उसकी माँ से इज़ाज़त ली की वो नन्ही को अपने घर ले जा रहे हैं ताकि उसे खुराक दिखा सकें उसकी मन  ने इज़ाज़त दी और खाला जान नन्ही को लेकर अपने घर रवाना हो गईं  अरे ! खाला जान ! नन्ही के मुँह से हैरत के मारे चींखः निकल गई क्यों नन्ही ! देखा तुमने कितनी खुराक जमा की है अब बताओ ये खुराक ज्यादा थी या ये छोटे छोटे दाने !'' खाला जान ने मुस्कुराते हुए पुछा खाला जान ! में मानने को तैयार नहीं हूँ मैं इतनी सारी खुराक जमा नहीं कर सकती ''- उसने जोर जोर से नफ़ी ने सर हिलाया -
देखो नन्ही !'' खाला जान ने उसे समझाते हुए कहा ये सब खुराक तुमने जमा की थी ये इसलिए बहुत ज्यादा है की तुम ने एक महीने में हर रोज बहुत मेहनत और ईमानदारी से काम किया -
तुमने काम के दौरान एक लम्हा भी आराम नहीं किया तुमने काम बड़ी बा कायदगी और मुसलसल किया - ये उसका कमाल है याद रखो !मेहनत और काम को बा कायदगी से करने में ही कामियाबी है इतनी बड़ी कामियाबी की तुम हैरान हो जाओगी - इतनी हैरान की जितनी की तुम अब हो रही हो -''

फिर खाला जान ने नन्ही को उस ढेर से कुछ खुराक और देदी वही नन्हे और छोटे दानो पर मुश्तमिल खुराक - नन्ही ने कहल से कहा - जज़कल्लाहो खैरन - 
अल्लाह आपको बेहरीन जजा अता फरमाए। 
         


Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...