Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

नटखट गिलेहरी

नटखट गिलेहरी




 

एक थी गिलेहरी और  उसका बच्‍चा। बच्‍चे का नाम था गुल्‍लू था  वह बड़ा शरारती मगर वो ऐसी शरारतें नहीं करता था कि जिनसे किसी को नुकसान पहुंचे और अगर कभी कोई ऐसी शरारत कर बैठता तो माफी जरूर मांग लेता था।

गुल्‍लू का घर शीशम के पेड़ पर बना हुआ था और उसके साथ एक नहर भी बहती थी। गांव से शहर जाने वाले बहुत से लोग उस पेड़ के नीचे आकर रूकते, नहर का ठंडा पानी पीते और आगे चले जाते।

गुल्‍लू उन सब लोगों को देखता और अगर कोई मुसाफिर उस पेड़ की छांव में लेट कर सो जाता तो गुल्‍लू उसके सामान की तलाशी लेता और खाने की चीजें निकाल कर खा जाता। अगर पूरी चीजें न खा सकता तो चखता जरूर था।

वो अक्‍सर सोचता कि ये इंसान इतनी अच्‍छी -अच्छी और मजे की चीजें कहां से ले आते हैं। मुझे तो जंगल में एक भी पेड़ ऐसा नहीं मिला जिस पर गुलाब जामुन, रस गुल्‍ले, या चॉकलेट लटक रही हो। मगर उसे क्‍या पता था कि ये नेअमतें तो अल्‍ला मियां ने सिर्फ इंसानों  को दी है कि वो घर पर मजे मजे की चीजें बनाकर खा सकें।

नहर के पुल से गुजरने वाले चंद लोग तो ऐसे थे कि गुल्‍लू हर रोज उनको देखा करता था। उनमें एक अम्‍मा मालन थी जो बाग से फूल चुनकर शहर बेचने जाती। फूलों की भीनी भीनी खुश्‍बू गुल्‍लू को बहुत पसंद थी।

दूसरा बाबा दारा था जो शहर सब्‍जी बेचने जाता था और वापसी पर शीशम के पेड़ के नीचे बैठकर चंद मिनट आराम करता था।

तीसरा अख्‍तर दूध वाला था जो दूध लेकर शहर जाता था। कभी कभार गुल्‍लू और उसके साथी शर्तें लागकर अख्‍तर की सायकल के आगे से गुजरने का मुकाबला किया करते थे।

एक रोज गुल्‍लू अपने दोस्‍तों के साथ पेड़ पर पकड़म पकड़ाई खेल रहा था कि उसकी नजर शहर से आने वाले रास्‍ते पर पड़ी एक आदमी सायकल के पीछे एक बड़ा सा डिब्‍बा रखे आ रहा था।

गुल्‍लू और उसके साथी खेल छोड़कर उस आदमी को देखने लगे क्‍योंकि उन्‍होंने उस आदमी को पहले भी इस रास्‍ते पर नहीं देखा था। वो आदमी धीरे- धीरे सायकल चलाता हुआ शहर से आ रहा था।

'' ये कौन हो सकता है?'' गुल्‍लू ने सोचते हुए कहा।

'' मुझे पता है ये कौन है?'' गुल्‍लू का दोस्‍त बोला।

'' बताओ फिर'' गुल्‍लू ने कहा।

'' ये फेरीवाला है और शहर से चीजे बेचने गांव आता है''। दोस्‍त ने बताया।

मगर तुम्‍हें कैसे मालूम है? गुल्‍लू ने पूछा।

दोस्‍त ने कहा '' मुझे पता है क्‍योंकि उसकी सायकल पर जो बड़ा सा डब्‍बा रखा हुआ है। उसमें तरह -तरह की चीजें होती हैं। कल उसके डब्‍बे से एक मूंगफली गिरी थी जो मैंने चखी थी। बड़ी मजेदार थी''

'' अच्‍छा इसके डिब्‍बे में खाने की चीजें होती हैं। आज फिर तलाशी लेंगे इसकी''। गुल्‍लू ने खुश होकर कहा।

सख्‍त गर्मी का मौसम था नहर पहुंचकर उस आदमी ने अपनी सायकल शीशम के पेड़ के साथ खड़ी कर दी और खुद नहर पर पानी पीने चला गया। गुल्‍लू तो पहले ही मौके की तलाश में था। वो फौरन एक डाल से दूसरी डाल पर होता हुआ नीचे को दौड़ा।

उसके दोस्‍त जरा सुस्‍त जरा डरपोक थे। वो ऊपर ही बैठे रहे।

अचानक गुल्‍लू का पांव फिसला और वो धड़ाम से नीचे गिरा मगर जमीन पर गिरने के बजाये वो सायकल वाल डिब्‍बे में जा पड़ा। वो खुश था कि मुफ्त में मूंगफलियां, अखरोट और दूसरी चीजें खाने को मिलेंगी। मगर ये क्‍या? दुकानदार तो आज शहर से सिर्फ सुर्ख मिर्चें लेकर आया था।

''आछू...'' गुल्‍लू ने एक जोर की छींक ली और डिब्‍बे से बाहर जा पड़ा।

''आछू.... आछू ... आछू ''  और फिर तो गुल्‍लू छींकता ही चला गया। गुल्‍लू की समझ नहीं आ रहा था कि ये क्‍या हो रहा है। वो तो बस मुंह खोल कर छीकता और दो फुट पीछे जा गिरता उसका ये हाल देखकर उसके दोस्‍त जो पेड़ पर बैठे थे जोर जोर से हंसने लगे और इतना हंसे कि बे काबू होकर सब पेड़ से गिरे और मिर्चों वाले डिब्‍बे में जा पड़े' गुल्‍लू की तरह।

अब तो सड़क पर हर तरफ आछू... आछू हो रही थी। सत गिलेहरियां सड़क पर छींकती फिर रहीं थी।

फेरीवाला जब पानी पीकर वापस आया तो इतनी सारी गिलेहरीयों को छींकते देखकर हंसने लगा।

उसे गिलेहरियों का ये तमाशा बहुत दिलचश्‍प लग रहा था। हंस हंसकर उसके पेट में दर्द होने लगा। हंसते हंसते अचानक दुकानदार का पांव फिसला और वो भी मिर्चों वाले डिब्‍बे से जा टकराया। उसकी नाक में भी मिर्चें घुस गईं। अब फेरी वाला भी गिलेहरियों के साथ छीके मार रहा था।

'' आछू... आछू... आछू''  । रास्‍ते पर बहुत से लोग रूककर उनका तमाशा देख रहे थे। छीकों की आवाजें सुनकर जंगल के और भी बहुत से जानवर पेड़ों से सर निकाल  निकालकर उनका तमाशा देख रहे थे और हंस रहे थे। यूं लग रहा था जैसे सड़क पर छीकों का मुकाबला हो रहा हो।


Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...