Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

वक्‍त पर काम न करने की सजा (एक दिन की आपबीती)

वक्‍त पर काम न करने की सजा (एक दिन की आपबीती)

 

.


.... और इस साल फिर हमारे स्‍कूल में पहली पोजिशन हासिल करने वाले होनहार तालिब इल्‍म का नाम है सैयद उमर अली।

टीचर के मुंह से हम अपना नाम सुनकर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। तमाम दोस्‍त हमें मुबारकबाद दे रहे थे। और हम अपना इनाम लेने के लिये आहिस्‍ता आहिस्‍ता इस्‍टेज की तरफ बढ़ रहे थे कि अचानक  अम्‍मी की आवाज गूंजी उमर उठो स्‍कूल नहीं जाना क्‍या?

ये ऐसे नहीं मानेगा। उसके साथ ही एक जन्‍नाटे दार थप्‍पड़ पड़ा।

‘’ चटाख’’ हम हड़बड़ाकर  उठ बैठे। अभी इस अचानक आई आफत से निमटने की तरकीब सोच ही रहे थे कि एक और धमाका हुआ और अम्‍मी की गुस्‍से भरी आवाज सुनाई दी।

‘’ रात को देर से सोता है और सुबह वक्‍त पर नहीं उठता। अब हमने बदहवास होकर आंखें खोल दीं और अपना गाल सहलाते हुए उठकर आसपास का जायजा लेने लगे।

अब हमें पता चला कि असल में  हम ख्‍वाब देख रहे थे। फिर हमें याद आया कि हम सोते वक्‍त अलार्म लगाना भूल गये थे लेकिन अब क्‍या हो सकता था। स्‍कूल की वेन( गाड़ी) तो निकल चुकी थी। हमें बस से स्‍कूल जाना पड़ेगा और आधा सफर पैदल तय करना पड़ेगा।

टाइम देखा तो खुशकिस्‍मती से पौन घंटा अभी बाकी था।

हम जल्‍दी से उठे और बाथरूम चले गये। पंद्राह मिनट बाथरूम में लग गये।

फिर हमने जल्‍दी जल्‍दी यूनियफार्म पहना। जूते निकाले मगर उन पर पालिश  नहीं हुई थी इसलिये हमें परेशानी उठानी पड़ रही थी।

हमें याद आया कि अम्‍मी ने कहा था कि अपना सामान वगैरा रात को ही निकाल के रख लेना वर्ना सुबह पेरशानी होगी  मगर हमें होश कहां था।

हम तो उस वक्‍त खेल में लगे हुए थे। अब हमें रह रहकर अम्‍मी की नसीहत याद आ  रही थी

हमने जूते पहन लिये और बाल बनाने लगे। लेकिन बाल थे कि बन ही नहीं रहे थे।

आखिर दस मिनट उसमें लग गये तो अब्‍बू कहने लगे पता नहीं आइने के सामने खड़े होकर कौनसा सिंगार करता रहता है। ऐसा लगता है कि सारा स्‍कूल इसी को देखने आता है।

अब अब्‍बू से क्‍या कहते। हमने जल्‍दी में नाश्‍ता भी ठीक से नहीं किया। और सबको खुदा हाफिज कहते हुए घर से निकल पड़े। एक बस आ गई हमने उस पर सवार होने के लिये राड पकड़ा कि अचानक एक जोरदार धक्‍का पड़ा और फिट दो फिट दूर जा गिरे दोबारा कपड़े झाड़ते हुए उठे और उन लोगों की परवाह किये वगैर जो हम पर हंस रहे थे जबदस्‍ती बस में सवार हो गये।

बस मुसाफिरों से खचाखच भरी हुई थी।

हमने कंडक्‍टर को मुसाफिरों से पैसे लेते हुए देखा तो बे इख्तियार हमने भी किराये के लिये जेब में हाथ डाला और किराया अदा किया।

हमारा स्‍टाप आने वाला था। हम गेट के पास आकर खड़े हो गये। अब एक नया मसला हुआ बस रूकते ही मुसाफिर बस में धड़ाधड़ सवार होने लगे।

हम नीचे उतरने की कोशिश करते लेकिन चढ़ने वाले मुसाफिर ज्‍यादा थे इसलिये फिर ऊपर पहुंच जाते बड़ी मुश्किल से उतर पाए। अब हमें आधा रास्‍ता पैदल तय करना था।

हम खुश थे कि चलो बस से तो जान छूटी। लेकिन जब हमने घड़ी देखी तो हमारी खुशी फौरन रूखसत हो गई। आठ बजने में सिर्फ पांच मिनट बाकी थे अगर हम भागकर रास्‍ता तय करते तो मुमकिन था कि वक्‍त पर पहुंच जाते।

हमने भागना शुरू किया। आखिर हम स्‍कूल के करीब पहुंच गये।

अब जो हमने नीचे निगाह दौड़ाई तो हमारे दाहिने पांव का अंगूठा जूते से बाहर निकला हमारा मुंह चिढ़ा रहा था। ऐसा लगता था जैसे वो भी हमारी बेबसी पर हंस रहा हो। फिर हमें याद आया कि हम उस जूते की मरम्‍मत करवाना भूल गये थे।

जैसे तैसे करके हम स्‍कूल पहुंच गये। पहला पीरियड कैमिस्‍ट्री का था । अस्‍ताद सबकी कॉपियां चेक कर रहे थे।

जब हमारी बारी आई तो हमें याद आया कि हम रात को खेलने में इस कदर मसरूफ थे कि टाइम टेबल सेट करना भूल गये थे। ‘’ चटाख’’ की आवाज के साथ ही सर(उस्‍ताद) ने हमारे प्‍यारे गाल पर अपनी उंगलियों के निशानात छोड़ दिये और हमसे कान कपड़कर फौरन खड़े हो जाने को कहा।

सुबह ही सुबह उस भूल की वजह से दो बार हमारी शामत आ चुकी थी। और फिर अपने याददाश्‍त को कोसते हुए खड़े हो गये।

आखिर छुट्टी हो गई और हम अपनी स्‍कूल वेन में जाकर बैठ गये वापसी का सफर आराम से गुजरा और हम खैर व आफियत से घर पहुंच गये।

वेन हमें गली के मोड़ पर उतार कर चली गई। हम अपने ऊपर पड़ने वाली आफात को सोच रहे थे। बारिश की वजह से गली में जगह जगह कीचड़ हुई थी। इसलिये हम सड़क के किनारे चलने लगे।

हम अपनी धुन में मगर चले जा रहे थे और गुजरे हुए वाक्‍यात के बारे में सोच रहे थे कि बदकिस्‍मती से  हमारा पांव किसी कमबख्‍त  के फेंके हुए केले के छिलके पर जा पड़ा। हम छिलका फेंकने वाले को बुरा भला कहते हुए उठ खड़े हुए।

हम बुरी तरह कीचड़ में लतपत हो चुके थे इसलिये तेजी से घर की तरफ रवाना हुए । घर का दरवाजा खटखटाया तो अम्‍मी निकलीं और हमें देखकर कहने लगीं ‘’ माफ करो बाबा अभी खाना पका नहीं है थोड़ी देर बाद आना।

ये सुनकर हमारे तन बदन में आग लग गई। मगर हमने बड़ी मुश्किल से यकीन दिलाया कि हम उनके बेटे है।

ये सुनकर अम्‍मी खिलखिलाकर हंस पड़ीं और अपना गुस्‍सा जब्‍त करते हुए बाथरूम की तरफ चले गये।

बाथरूम से निकलकर खाना खाया और अपने कमरे में जाने लगे तो अब्‍बू ने अपने कपड़े देते हुए कहा मेरे कपड़े स्‍त्री  कर देना मुझे शाम को जरूरी काम से जाना है।

हमने अब्‍बू के कपड़े तो ले लिये , लेकिन हमारा थकन से बुरा हाल हो रहा था। हमने सोचा अभी थोड़ी देर के लिये सो जाते हैं।  अब्‍बू को कौनसा अभी जाना है बस ये सोचकर हम अपने बिस्‍तर पर लेटे और थकन की वजह से फौरन ही सो गये।

सोकर उठे तो तरोताजा हो चुके थे। हमने सोचा कि आगे से जो भी किसी काम को कहेगा उसे फौरन कर डालेंगे। कोई टालमटोल नहीं करेंगे। अभी ये सोच ही रहे थे कि अब्‍बू की आवाज सुनाई दी।

उमर मेरे कपड़े स्‍त्री कर दिये? जल्‍दी से ले आओ मुझे देर हो रही है। और उसके साथ ही हमने अपने गाल पर हाथ रख लिया क्‍योंकि उस वक्‍त बिजली नहीं थी शायद आप लोगों भी ‘’ चटाख’’ की आवाज सुनाई दी होगी।

 दोस्‍तों आपने देख लिया कि वक्‍त पर काम न करने से कितना नुकसान होता है अम्‍मी अब्‍बू नाराज ,उस्‍ताद नाराज और परेशानियां अलग इसलिये हमेशा अपना काम वक्‍त पर किया करो।

Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...