Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

Butyfull craw

सुंदर कौवा





ईश्‍वर ने हम सभी इंसानों को कोई न कोई अच्‍छाई देकर बनाया है लेकिन इंसान हमेशा अपनी तुलना दूसरों से करने लगता है। ऐसा करने ऐसा करके हम अपनी खुशियां खो देते हैं और न चाहते हुए बहुत सी परेशानियां घेर लेते हैं।

 यही वो हमारी सोच जो हमें गलत सोच की तरफ ले जाती है। हम जो हैं जैसे भी हैं बस उसमें खुश रहना चाहिए। तो चलिए इसी सोच पर आधारित आज हम आप सबको एक कहानी बताते हैं। 

एक कौआ जंगल में रहता था और अपने जिंदगी से पूरी तरह खुश था। लेकिन एक दिन उसने एक हंस देखा और फिर सोचने लगा कि यह हंस इतना सफेद है और मैं बहुत काला। इसलिए यह हंस दुनिया में सबसे खुश पक्षी होगा। फिर कौवे ने हंस से मिलकर अपने मन की बात बतायी तब हंस ने जबाव दिया कि मुझे तो तोता सबसे खुश पक्षी लगता है चूंकि तोते में दो रंग होते हैं। यह सुनकर कौवा तोते से मिलने गया और उसे सब बताया ।इस बात पर तोता ने समझाया कि जब मैंने एक मोर नहीं देखा था तब तक मैं बहुत खुश जीवन जीता था और मेरे पास तो केवल दो रंग हैं लेकिन मोर के पास तो कई रंग हैं। फिर तोते की बात को मानते हुए कौवा मोर से मिलने चिडि़याघर चला गया और वहां देखा कि लोग मोर की एक झलक पाने को बेकरार हैं। 

सबके जाने के बाद कौवे ने मोर से बात की और कहा कि आप तो बहुत सुंदर हो। हर दिन हजारों लोग आपको देखने के लिए आते हैं जबकि मुझे तो मारकर दूर भगा देते हैं मुझे लगता है कि आप ही इस धरती पर सबसे खुश पक्षी हैं। कौवे की यह बात सुनकर मोर ने जबाव दिया कि मैंने सोचा था कि मैं इस धरती पर सबसे सुंदर और खुश पक्षी था। लेकिन मेरी सुन्‍दरता के कारण मैं इस चिडि़याघर में फंस गया। मैंने इस जगह की बहुत सावधानी से जांच की है और मुझे एहसास हुआ कि कौवा एकमात्र पक्षी है जो पिंजरे में नहीं रखा जाता हैं। तो पिछले दिनों से मैं यही सोच रहा था कि अगर मैं कौवा होता तो मैं अपनी खुशी से हर जगह घूम सकता था इसलिए मुझे लगता है कि इस धरती पर तुम मुझसे कहीं अधिक सुखी हो। 

मोर की बात को सुनकर कौवे को अपनी बात का जबाव मिल गया कि हम जो भी जैसे भी है अच्‍छे ही होते हैं।बस दुसरों को देखकर लगता है कि वह हमसे अधिक खुश है पर ऐसा कुछ नहीं होता हैं इसके बाद कौवा खुशी खुशी जंगल की तरफ चला गया। कौवा और मोर की तरह हम इंसान भी अपनी तुलना दूसरों के साथ करके दुखी हो जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...