Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-75

हजरत ि‍निजामुद्दीन औलिया (रह.) भाग-75




आखिर हजरत निजामुद्दीन औलिया के होठों को हरकत हुई  अच्‍छा खुसरू तुम ऐसे नहीं मानोगे यकीनन नहीं मानोगे मगर तुम भी क्‍या कर सकते हो कि लोहे महफूज पर यही लिख चुका है’’  उसके बाद हजरत निजामुद्दीन औलियाने अपने खादिम खास ख्‍वाजा इकबाल को तरबूज लाने का हुक्‍म दिया। जब ख्‍वाजा इकबाल तरबूज ले आये तो  हजरत महबूब इलाही ने फरमाया कि उसे एक ख्‍वान में रखकर सुर्ख कपड़े से ढांक दो।

जब ख्‍वान तैयार हो गया तो हजरत महबूब इलाही ने हजरत अमीर खुसरू को हुक्‍म देते हुए फरमाया’’  उसे सैयद अहमद बहार के पास ले जाओ  सलाम पेश करने के बाद अर्ज करना ये ख्‍वान निजामुद्दीन ने आपके  लिये भेजा है’’

हजरत अमीर खुसरू बड़ी हैरत से पीरो मुर्शिद के उस अमल को देख रहे थे।‘’ कुछ और अर्ज करूं? नहीं बस इतना कह देना काफी है। सैयद खुद समझ लेंगे। हजरत निजामुद्दीन औलिया ने फरमाया और फिर अपने हुजरे मुबारक में तश्‍रीफ ले गये।

सैयद अहमद बहार एक अजीब  व गरीब बुजुर्ग हैं।  हालात ने उनकी जिंदगी पर गहरा पर्दा डाल दिया है। इसलिये पता नहीं चलता कि सैयद कहां से आये थे और उनका अरिफाना मकाम क्‍या है? फिर भी सैयद अहमद बहार के मन्‍सबे विलायत को समझने के लिये ये दलील काफी है हजरत निजामुद्दीन औलिया  उनका बेहद एहतराम करते थे सैयद अहमद बहार जिंदगीभर एक अजीब काम करते रहे जिसके मकसद को अल्‍लाह जानता है या औलिया इकराम  उनके इस काम की अक्‍ली दलील पेश करने से आजिज हैं   देहली के  आस पास के तमाम लोग जानते थे कि सैयद अहमद बहार नमाज फजिर अदा करने के बाद आपने हाथों से मिट्टी तैयार करते थे और फिर दिनभर उसी मिट्टी से दीवार बनाते थे । मगरिब की आजान तक सैयद का ये काम जारी रहता  और फिर जैसे ही नमाज का वक्‍त आता, सैयद इस दीवार को गिरा देते । सुबह होते ही उस मिट्टी को दोबारा गूंधते  और दीवार उठाना शुरू  कर देते शाम होती  और हर दिन की तरह वो दीवार गिरा दी जाती । बर्षों से सैयद अहमद बहार का यही काम  था।

मश्‍हूर रिवायत है कि जब हजरत निजामुद्दीन औलिया हजरत नसीरूद्दीन चिराग को खिलाफत अता कर रहे थे, उस वक्‍त हजरत महबूब इलाही ने अपने खुद्दाम को खीर पकाने का हुक्‍म दिया। फिर जब खीर तैयार हो गई तो हजरत निजामुद्दीन औलिया ने अपने दोनो खास मुरीदों  हजरत नसीरूद्दीन चिराग  और हजरत अमीर खुसरू से फरमाया ये खीर सैयद अहमद बहार की खिदमत में ले जाओ’’। जब हजरत चिराग देहली और हजरत  अमीर खुसरू उस मर्दे बुजुर्ग के पास पहुंचे तो ये देखकर हैरान रह गये कि सैयद अहमद बहार के हाथ मिट्टी में आलूद हैं और वो दीवार बना रहे हैं, हजरत अमीर खुसरू और हजरत नसीरूद्दीन चिराग ने देहली   के कमाले अदब से सलाम अर्ज किया और खीर का तबाक सैयद अहमद बहार के सामने पेश कर दिया।

सैयद अहमद बहार ने इंतिहाई  शफकत आमेज नजरों से दोनों को देखा और बड़े वालहाना अंदाज में पूछा ‘’ महबूब इलाही कैसे हैं?’’

हजरत अमीर खुसरू ने अपने पीरो मुर्शिद की खैरियत बयान की मगर आप बड़ी हैरत से सैयद अहमद बहार की तरफ देख रहे थे । खुसरू को समझ नहीं आ रहा था कि ये बुजुर्ग हैं कौन और पीरो मुर्शिद इनसे क्‍या काम लेना चाहते हैं ? अभी अमीर खुसरू की जहनी कशमकश जारी थी कि सैयद अहमद बहार ने अपने आलूद हाथ खीर में डाल दीये मिट्टी के  मिलने से खीर का रंग इस कदर तब्‍दील हो गया कि वो लजीज गिजा भी मिट्टी नजर आने लगी। उसके बाद सैयद अहमद बहार ने हजरत अमीर खुसरू से फरमाया। ‘’ इसे खा लो’’


Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...