Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

Hazrat Nizamuddin Auliya(rh.) part-79

हजरत ि‍निजामुद्दीन औलिया(रह.) भाग-79





पीरो मुर्शिद की बात सुनकर ख्‍वाजा इकबाल फिर रोने लगे फिर कांपते हुए जिस्‍म और लड़खडाती हुई जबान के साथ अर्ज किया ये गुलाम खानकाह में कुछ भी बाकी नहीं रहने देगा। यहां जिस कदर भी चीजें हैं उन सबको आपके नाम पर सदका कर देगा।

फिर ख्‍वाजा इकबाल ने ऐसा ही किया खानकाह में जितना भी सामान था, जरूरतमंदों में तकसीम कर दिया । सिर्फ  अनाज अनाज को छोड़कर  , जो दरवेशों की चंद रोज की खुराक था।

इसके बाद सैयद अमीर खुर्द के चचा सैयद हसन ने हजरत महबूब इलाही को इत्‍तेला देते हुए अर्ज किया। ख्वाज इकबाल ने गल्‍ले के सिवा घर में जो कुछ मौजूद था, सब गरीबों और मोहताजों में बांट दिया।

हजरत निजामुद्दीन औलिया ने उसी वक्‍त ख्‍वाजा इकबाल को तलब किया और सख्‍त नाराजगी का इजहार करते हुए फरमाया। तुम ने उस मुर्दारियत को किस लिये बाकी रखा है ‘’

ख्‍वाजा इकबाल ने अर्ज किया सिवाय अनाज के घर में कुछ भी बाकी नहीं है और गल्‍ले का जखीरा भी इस लिये छोड़ दिया गया है चंद हजार भूके अपने पेट की आग बुझा सकें।

हजरत महबूब इलाही ने फरमाया। ‘’ मखलूक ए खुदा को बुलाओ’’

थोड़ी देन में हजारों लोग जमा हो गये। हजरत निजामुद्दीन औलिया ने अपने खिदमगारों को मुखातिब करते हुए फरमाया । ‘’ उन लोगों से कहो कि गोदाम के दरवाजे तोड़ दें । जिस कदर गल्‍ला मौजूद है, बे खौफ  होकर ले जायें और वहां झाड़ू दे दें ।

लोगों ने अपने गम ख्‍वार मसीहा का हुक्‍म सुना । सबके सब सर झुकाए खड़े रहे । बहते हुए आंसूओं  से बे करार जज्‍बों का इजहार कर रहे थे। हजरत महबूब इलाही ने दोबारा फरमाया।  वक्‍त बहुत कम है कि आंख बंद होने से पहले ,सीने के इस बोझ को कम कर दूं।

मिस्‍कीनों और मोहताजों ने दोबारा हजरत निजामुद्दीन औलिया का हुक्‍म सुना और गोदामों  से तमाम अनाज उठाकर अपने घरों को ले गये।

उस वाक्‍ये के बाद खुद्दाम ने हाजिरे खिदमत होकर अर्ज किया  सैयदी आपके बाद हम फकीरों को क्‍या होगा?

जवाब में हजरत महबूब इलाही ने फरमाया ‘’ तुम लोग परेशान क्‍यों होते हो ?क्‍या तुम्‍हें अपने देने वाले रज्‍जाक पर यकीन नहीं रहा?

मुरीदों और खादिमों ने शर्मसारी की हालत में सर झुका दिये । ‘’ उसके सिवा कौन देने वाला है ?

हजरत निजामुद्दीन औलिया ने फरमाया।  ‘’ तुम लोग नजर नियाज के तौर पर मेरे रोजे से इस कदर पाओगे कि वो तुम्‍हारे लिये काफी होगा।

बहुत से खिदमगारों ने अर्ज किया ‘’ हमारे दर्मियान आमदनी को तकसीम कौन करेगा?

हजरत  महबूब इलाही ने फरमाया वो जिसका आमदनी में हिस्सा नहीं होगा।

इस बीमारी के दौरान हजरत निजामुद्दीन औलिया के  कई  मुरीदों ने सैयद अमीर खुर्द के नाना मौलाना शमशुद्दीन से कहा ‘’ आप हजरत शेख से अर्ज करें कि हमने पीरो मुर्शिद के खतीरे के करीब जो ‘’ खतीरा अल कुदुस’’ है बुलंद और आरास्‍ता मकान बनाए रखें हैं  ताकि विसाल के बाद जिस्‍म का वहां मुंतकिल किया जा सके।  सुल्‍तानुल मशाइख से पूछें कि वफात के बाद किस माकन में आराम फरमायेंगे ?

मौलाना शमशुद्दीन ने मुरीदों और खिदमगारों की ये दरख्‍वास्‍त हजरत महबूब इलाही की खिदमत में पेश की तो आपने फरमाया।‘’ मौलाना मैं किसी इमारत में दफन नहीं होन चाहता। मेरी तो ख्‍वाहिश है कि इस जिस्‍म खाकी को किसी सुनसान जगह में ले जाकर सुपुर्द खाक कर दिया जाय।

उसके बाद हजरत निजामुद्दीन औलिया ने अपने कपड़ों का सन्‍दूंक तलब किया। ये उस मर्दे दरवेश का सामान था जिसने आधी  सदी तक हिंदुस्‍तान की अवाम के दिलों पर हुकूमत की जिसकी बारगाह जलाली में सलातीन ए वक्‍त माल मताअ के अंबार लेकर हाजिर हुए थे आज  माअरफत का वही ताजदार अपना खजाना लुटा रहा था। ये खजाना चंद दस्‍तारों , नमाज के मसल्‍लों और मामूली कपड़ों की उबाओं पर मुश्‍तमिल था।

तमाम मुरीदीन और खिदमगारों  की निगाहें हजरत महबूब इलाही के दस्‍ते करम पर मरकूज थीं और सबके सब इस बात के मुंतजिर थे कि बारगाह ए शेख से किसको क्‍या अता होता है? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने अपनी एक दस्‍तार, पेरहन खास और मुसल्‍ले हजरत बुरहानुद्दीन गरीब को अता किया और उन्‍हें अर्जे दक्किन की जानिब रवाना हुक्‍म दिया- एक दस्‍तार पेरहन खास और मुसल्‍ले हजरत शेख कमालुद्दीन  याकूब को अता किया और उन्‍हें हिदायत की कि वो सूबे गुजरात जाकर सिलसिला ए चिश्तिया की तब्‍लीग को जारी रखें, इसी तरह एक पैरहन , दस्‍तार और मुसल्‍ला मौलाना शुमशुद्दीन यहया को अता किया । शेख मोसूफ का मजार उसी चबूतरे पर है जहां हजरत महबूब इलाही के अक्‍सर मुरीदीन खास मदफून हैं।

अलगर्ज इस संदूक में जो मौजूद था , सब तकसीम कर दिया गया। हजरत सैयद नसीरूद्दीन चिराग देहली भी उस वक्‍त मौजूद थे मगर हजरत महबूब इलाही की बारगाहे करम से आपको कोई चीज अता नहीं हुई। पीरो मुर्शिद के इस तर्जे अमल पर हाजिरीन को शख्‍त तअज्‍जुब था। खानकाह के बाज खुद्दाम ने हजरत नसीरूद्दीन चिराग से इस वाक्‍ये का जिक्र किया मगर आप ये कहकर खामोश हो गये । हजरत शेख बेहतर जानते है कि कौन किस चीज का अहल है।

जब हजरत चिराग ये फरमा रहे थे , उस वक्‍त उनके चेहरे मुबारक पर शिकायत के बजाय सरशारी का रंग झलक रहा था । ये वही मंजिल थी, जब एक मुरीद अपने शेख की रजा को जिंदगी का हासिल समझ लेता है और महरूमी के आलम में भी यही समझता है कि जैसे उसने सब कुछ पा लिया हो, जब हजरत महबूब इलाही अपने मुरीदों में तबर्रुकात  तकसीम फरमारहे थे तो हजरत शेख नसीरूद्दीन मेहमूद इंतिहाई मसरूर नजर आ रहे थे ।

फिर मंगल के रोज असिर की नमाज के बाद हजरत निजामुद्दीन औलिया ने हजरत चिराग देहलवी को तलब किया और खरका, असा, मुसल्‍ले, तस्‍बीह, लकड़ी का प्‍याला और जो कुछ हजरत बाबा फरीद से मिला था , वो सब हजरत नसीरूद्दीन मेहमूद को अता करते हुए फरमाया, तुम्‍हें देहली शहर में रहकर लोगों के जुल्‍म व जवर को बर्दाश्‍त करना चाहिये कि यही तुम्‍हारे हक में बेहतर है।‘’

फिर वक्‍ते मालूम आ पहुंचा जो अहले दिल  के लिये कयामत से कम नहीं था। जब मरजुल मौत ने शिद्दत इख्तियार की तो हजरत महबूब इलाही से दवा पीने की दरख्वास्‍त की गई । मगर आपने दवा पीना तो दरकिनार, उसकी तरफ देखना भी गवारा नहीं किया, मुरीदीन और खुद्दाम बहुत ज्‍यादा परेशान नजर आ रहे थे, जब बार बार दवा पीने की इल्तिजा की गई तो आपने फरमाया। ‘’ इश्‍क के मरीजों को दीदारे दोस्‍त के सिवा कोई दवा नहीं है।

जब सुल्‍तान मोहम्‍मद तुगलक को खबर हुई तो उसने अपने शाही तबीब और साथ ही दरख्‍वास्‍त भी पेश की । ‘’ मुझे आपकी इयादत का बहुत इश्तियाक है। अगर इजाजत हो तो दस्‍तबोसी के लिये हाजिर हो जाऊं ।

जब सुल्‍तानी तबीब खानकाह पहुंचा तो हजरत निजामुद्दीन औलिया बेहोश थे  होश आया तो पूछा कि मैंने नमाज पढ़ी है या नहीं? खुद्दाम ने फरमाया आपने नमाज अदा कर ली है। ये सुनकर हजरत महबूब इलाही ने बिस्‍तर पर लेटे लेटे ही दोबारा नमाज अदा की।

शाही तबीब हजरत शेख की चारपाई के करीब आया। उस वक्‍त उसकी आपकी आंखें बंद थीं और आप आलम ए सुकूत में थे तबीबे शाही ने नब्‍ज पर हाथ रखा तो हजरत महबूब इलाही ने आंखें खोल दीं। एक खादिम ने झुककर सरगोशी में कहा । सुल्तान ने आपके इलाज के लिये तबीब –ए- खास भेजा है। ‘’

हजरत निजामुद्दीन औलिया ने तबीब- ए- शाही की तरफ देखा  दर्दमंद इश्‍क रादार वखैर दीदार नीश्‍त

हजरत महबूब इलाही के एक मुरीद महेन्‍द्र देव ने अपने रोजनामचे में आपके आखिरी लम्‍हात के बारे में तहरीर किया है कि सारी रात हजरत की यही हालत रही । कुछ देर के लिये होश आता और फिर गशी तारी हो जाती थी। होश की हालत में हजरत जबान से कुछ फरमाते थे मगर आवाज की कमजोरी की वजह से  हम उसे सुनने से महरूम रह जाते थे सुबह की नमाज पढ़कर हम सब फिर हाजिर ए खिदम हो गये । हमने सुना कि हजरत ने फजर की नमाज भी कई बार अदा की है और सैयद इमाम को बुलाकर कान में कुछ फरमाया है।


Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...