Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

Mughal Badshah Jalal ud-din Akbar [part-12]

मुगल बादशाह जलालुद्दीन अकबर (भाग-12)



चित्‍तौड़ फतह करने के बाद राजपूतों का एक बड़ा किला मुगलों के हाथों फतह हो गया था। अब उनके दो और किले रह गये थे । एक रणथम्‍बूर और दूसरा कालिंजर । अकबर ने इरादा कर लिया था कि हर हाल में वो राजपूत राजाओं को अपने सामने झुकाकर रखेगा इसलिए चित्‍तौड़ की फतह के बाद अपने लश्‍कर के साथ उसने रणथम्‍बूर का रूख किया।

राणथम्‍बूर का हाकिम उन दिनों सूरजन था उसने अकबर का मुकाबला करने की ठान ली । अकबर ने सबसे पहले रणथम्‍बूर का इतनी सख्‍ती से मुहासरा किया कि किले के अंदर कोई चींज अंदर न जाने देता न किले से बाहर आने देता मुहासरे में सख्‍ती करने के बाद अकबर ने दूसरा कदम ये उठाया कि रणथम्‍बूर के पास ही पहा‍ड़ी इलाका था जिसे मदन पहाड़ भी कहा जाता था। उस पहा‍ड़ी इलाके पर अकबर ने तोपें लगाने का हुक्‍म दिया । उससे पहले जो कोई भी रणथम्‍बूर पर हमला करता था आज तक किसी ने पहाड़ों पर तोपें लगाकर उसे फतह नहीं किया इस तरह अकबर पहला बादशाह था जिसने ये हुक्‍म दिया था और उसका हुक्‍म मानते हुए उसके सिपाहियों ने बड़ी मेहनत के बाद तोपों को पहाड़ पर लगा दिया और जब तोप ने गोले दागते हुए रणथम्‍बूर को निशाना बनाना शुरू किया तो एक एक गोले से कई कई मकान गिरने लगे ये हालत राजा सूरजन के लिए परेशान कर रही थी उसने अंदाजा लगा लिया था कि वो मुसलमानों से मुकाबला नहीं कर सकता । इसलिए वो अपनी बीवी बच्‍चों को लेकर किले से निकला अकबर से माफी मांगकर अकबर की इताअत कुबूल कर ली इस तरह रणथम्‍बूर जैसा मजबूत किला भी अकबर ने फतह कर लिया और उसके अंदर जिस कदर खजाने और दूसरी कीमती चीजे थी सब पर अकबर का कब्‍जा हो गया था।

रणथम्‍बूर को फतह करने के बाद अकबर ने राजपूतों के किले कालिंजर का रूख किया कालिंजर का राजा राजा रामचंद्र था अकबर जब अपने लश्‍कर के साथ कालिंजर की तरफ बढ़ा तब रामचंद्र ने किसी किस्‍म का विरोध नहीं किया इसलिए कि उसे खबर हो चुकी थी कि उससे पहले अकबर ने चित्‍तौड़ और रणथम्‍बूर जैसे मजबूत किलों को फतह कर लिया था । इस बात से वो डरा हुआ था अगर उसने भी मुकाबला करने की कोशिश की तो नुकसान उठाना पड़ेगा।

इस बात का ध्‍यान में रखते हुए रामचंद ने अकबर की इताअत करने का फैसला कर लिया। इसलिए जब अकबर अपने लश्‍कर के साथ कालिंजर पहुंचा तो रामचंद्र ने उसकी खिदमत में हाजिर होकर किला अकबर के हवाले कर दिया और उसकी इताअत कुबूल कर ली । कालिंजर ये वही किला जिसे फतह करते हुए शेर शाह सूरी ने अपनी जान हार दी थी फिर भी उसने इस किले को फतह कर लिया था लेकिन बाद में ये राजपूतों के कब्‍जे में चला गया था । कालिंजर पर अब अकबर का कब्‍जा हो गया था।

राजपूतों के बड़े बड़े किले जब अकबर ने फतह कर लिए तब छोटे छोटे राजपूत राजाओं ने भी अकबर की इताअत कुबूल कर ली । सबसे पहले जोधपुर के राजा मालदेव का बेटा चंद्रसेन अकबर के दरबार में हाजिर हुआ और अपनी इताअत का इजहार किया लेकिन ये इताअत ज्‍यादा देर कायम न रह सकी चूंकि बाद में चंद्रसेन ने बागवत शुरू कर दी थी  और स्‍वाना के पहाड़ी इलाकों की तरफ चला गया और बागी हो गया। अकबर ने जोधपुर पर हमला किया और उसे फतह करके बीकानेर के हाकिम राय सिंह की निगरानी में दे दिया।

राय सिंह खुद भी अपने बाप कल्‍याणमल के साथ अकबर के दरबार में हाजिर हुआ और दोनों ने अकबर की इताअत कर ली। उनकी इस कार्यवाही से खुश होकर अकबर ने कल्‍याणमल और उसके बेटे राय सिंह को बीकानेर का राजा रहने दिय लेकिन कल्‍याणमल का बेटा अकबर के दाबारियों में शामिल हो गया और उसे ऊंचा ओहदा दिया गया साथ ही बीकानेर के राजा कल्‍याणमल ने अपनी एक बेटी की शादी भी अकबर से कर दी थी।

अकबर की बहुतसी बीवियां थी लेकिन अभी तक उसके कोई औलाद नहीं थी उसके जुड़वां लड़के पैदा हुए लेकिन जल्‍द ही मर गये इसलिए वो औलाद की आरजू करने लगा था। सबसे पहले उसकी बीवी जोधा बाई के यहां एक लड़का पैदा हुआ ये जोधाबाई आमेर के राजा भारीमल की बेटी थी इसी लड़के का नाम सलीम रखा गया और यही शहजादा सलीम बाद में जहांगीर के नाम से हिंदुस्‍तान का बादशाह बना।

सलीम के बाद दूसरी बीवी से नवंबर के महीने में अकबर के यहां एक बेटी पैदा हुई जिसका नाम खानम सुल्‍तान रखा गया। इतिहास में ये शहजादी खानम के नाम से पहचानी जाती है। इसके बाद अकबर की बीवी सलीमा बेगम के यहां एक बेटा पैदा हुआ जिसका नाम मुराद रखा गया। उसके बाद उसका तीसरा बेटा पैदा हुआ जिसका नाम दानियाल रखा गया था। दानियाल के बाद अकबर के यहां दो बच्चियां पैदा हुईं एक नाम शकूरून्निशा और दूसरी का नाम आराम बानो बेगम रखा गया था । शकूरून्निशा बेगम की शादी शाहरूख मिर्जा से कर दी गई थी ।

राजपूतों को हराने के लिए अकबर नागौर शहर पहुंचा वहां उसने पानी के तीन होजों की सफाई करवाई। किले की मरम्‍मत भी कराई उसके अलावा वहां उसने एक बहुत बड़ा फव्‍वारा बनवाया जो अब तक मौजूद है नागौर में कुछ दिन रूककर अकबर अजोधन चला गया वहां उसने फरीदुद्दीन गंज शकर के मजार पर हाजिरी दी वहां से दीपालपुर होते हुए लाहौर पहुंचा कुछ दिन लाहौर में ठहरने के बाद वो अजमेर गया वहां से फतहपुर सीकरी पहुंचा और फतहपुर सीकरी में उसने एक अजीमुस्‍शान शहर आबाद करने का फैसला किया।

Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...