Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgi [part-6]


मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-6)




 

बंगाल और उत्‍तर पश्चिमी इलाकों में बगावतों को खत्‍म करने और हालात को संवारने के बाद कई जगहों पर औरंगजेब के खिलाफ बगावतें उठ खड़ी हुईं।

पहली बागवत 1669 ई. में मथुरा के जाटों ने की थी। मथुरा में जो उस वक्‍त औरंगजेब का गवर्नर था उसके खिलाफ जाटों ने मुहिम शुरू की चारों तरफ उन्‍होंने तबाही मचाकर रख दी उन जाटों की बगावत को दबाने के लिये औरंगजेब ने अपने एक सालार  हसन अली खान को रवाना किया उसने जाटों को बदतरीन शिकस्‍त दी और इस तरह मथुरा के जाटों की बगावत को खत्‍म कर दिया गया।

दूसरी बगावत 1672 ई. में दिल्‍ली के पास तरनोल में सतनामियों ने खड़ी की। सतनामियों को मुंडे भी कहा जाता था क्‍योंकि अपने तमाम बाल यहां तक कि अपनी भवें भी साफ रखते थे।

सतनामियों ने राजधानी को जाने वाला अनाज भी रोक दिया । उसके अलावा राजधानी देहली को जहां जहां से जरूरतों का सामान जाता था वो उन सतनामियों ने रोकना शुरू कर दिया । सतनामियों के बगावत करने की वजह ये थी कि मुगलों के एक सिपाही के साथ किसी सतनामी का मामूली झगड़ा हो गया था और इस झगड़े को सतनामियों ने मजहब का रंग दे दिया था।

इस बीच सतनामियों की बागवत को और ताकत मिली कि एक हिंदू औरत ने खुद को देवी कहते हुए मुसलमानों के खिलाफ जंग करने का हुक्‍म दिया और वहां के हिंदूओं से वादा किया वो अपनी ताकत के बलबूते पर हिंदूओं को जीत दिलायेगी ।

सतनामियों और नई उठने वाली देवी का खात्‍मा करने से पहले छोटे मुगल दस्‍ते भेजे गये लेकिन सतनामियों के खिलाफ कोई काम्‍याबी हासिल न हुई। उन ना‍कामियों की वजह से हिंदूओं को यकीन हो गया कि उनकी देवी ताकतों की मालिक है इसलिए उनके हौंसले बढ़े और उन्‍होंने तरनोल में और उसके आसपास के इलाकों में लूट मार मचाना शुरू कर दिया।

औरंगजेब को जब इन हालात की खबर हुई तो वो बड़ा गुस्‍सा हुआ आखिरकार औरंगजेब ने एक लश्‍कर उनको दबाने के लिये भेजा उस लश्‍कर ने न सिर्फ सतनामियों बल्कि देवी होने का दावा करने वाली उस औरत पर भी हमला करके उन्‍हें रौंद कर रख दिया और बगावत को सख्‍ती से कुचल दिया गया।

तीसरी बगावत सिक्‍खों की तरफ से उठ खड़ी हुई ये बड़ी सख्‍त बगावत थी। दरअसल सिक्‍खों के पेशवा गुरूनानक ने सोलहवीं सदी के शुरू में सिक्‍ख मजहब की बुनियाद डाली थी सतरहवीं सदी तक सिक्‍ख एक फौजी ग्रुप बन चुका था गुरूनानक जब तक जिंदा रहा उसका सिर्फ ये नारा था।

खुदा एक है, सच्‍चा है,  उसे मौत नहीं , उसे देखा नहीं जा सकता, और वो अकेला है।

उसके अलावा गुरूनानक ने बड़ी सख्‍ती से मूर्ती पूजा की मुखालिफत की थी  और उन्‍होंने सिक्‍खों को उन्‍हीं अकीदों का सबक दिया था जो मुसलमान होने के बुनियादी अकीदे हैं।

बाबा गुरू नानक के बाद जिसने भी उनके मिशन को पूरे करने के लिये मेहनत की और सिक्‍खों की कमान संभाली उसे गुरू का नाम दिया गया।

सिक्‍खों के कुल दस गुरू हुए जिनमें आखिरी गुरू गोविन्‍द थे धीरे धीरे सिक्‍खों की एक फौज तैयार हो गई।

जहांगीर के दौर में उन्‍होंने कई जगहों पर बगावतें भी खड़ी की थीं लेकिन 1661 ई. में सिक्‍खों के बीच में इस बात को लेकर फूट पड़ गई कि एक साथ दस लोगों ने गुरू होने का दावा कर दिया आखिर सिक्‍खों ने इस मुश्किल को हल करने के लिए एक शख्‍स तेग बहादुर को अपना गुरू मान लिया।

गुरू बनते ही तेग बहादुर ने अपनी ताकत के नशे में औरंगजेब आलमगीर के खिलाफ खुली बगावत कर दी लेकिन जब आलमगीर उसके खिलाफ हरकत में आया तो तेग बहादुर की सारी ताकत  बिखेर दी और तेग सिंह को गिरफ्तार करके देहली लाया गया और वहां शाही हुक्‍म के तहत उसे मौत के घाट उतार दिया गया । तेग बहादुर के बाद उसका बेटा गोविन्‍द सिंह गुरू बन बैठा और अपने बाप के कत्‍ल के बाद उसने सिक्‍खों को हथियारबंद करना शुरू कर दिया ।

ये लोग हुकूमत को खतरा साबित होने लगे गोविन्‍द सिंह ने हर सिक्‍ख के लिये फौजी ट्रेनिंग जरूरी कर दी साथ ही उसने सिक्‍खों के लिए वर्दियां बनवाई और हर तरह की कुर्बानी देने का उनसे वादा लिया और मुसलमानों के खिलाफ खुली कार्यवाहीयां शुरू कर दीं।

सिक्‍खों के साथ साथ उस गुरू गोविन्‍द ने हिंदूओं को भी मुसलमानों के खिलाफ उठाया उसने अपनी सेना का नाम खालसा रखा और उसने वादा किया कि वो सिक्‍खों की हुकूमत कायम करेगा।

सिक्‍ख मजहब अपनाने वालों में ज्‍यादातर जाट थे गुरू गोविन्‍द सिंह ने जात पात के फर्क को बिल्‍कुल खत्‍म कर दिया जिससे सिक्‍खों को ताकत मिली और उनके सिपाही बढ़ते गये और उनकी सेना खालसा में बहुत से लोग शामिल होना शुरू हो गये । गुरू गोविन्‍द सिंह पहले उत्‍तरी हिस्‍सों में जम्‍मू से गढ़वाल तक छोटे छोटे पहाड़ी राजाओं और वहां के मुसलमान सरदारों पर हमले करता रहा । कभी कभी  मुगलों के छोटे लश्‍कर से झड़पें होती रहती थीं । आखिरकार गुरू गोविन्‍द सिंह ने एक बहुत बड़े लश्‍कर के साथ आनन्‍द पुर के किले में रूक गया। औरंगजेब ने जब देखा कि गुरू गोविन्‍द अपनी हद से आगे बढ़ता जा रहा है और सिक्‍खों को फौजी ट्रेनिंग देने में लगा हुआ है तब औरंगजेब गोविन्‍द सिंह के खिलाफ हरकत में आया इ‍तनी सख्‍ती से गोविन्‍द सिंह पर हमले शुरू किये कि गोविन्‍द सिंह आनन्‍द पुर से भाग कर पंजाब के मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ा।

लेकिन अब मुगल उसके पीछे लग गये थे गोविन्‍द सिंह एक जगह से दूसरी जगह भागता रहा आखिर एक जाट के घर में उसे घेर लिया गया इस बीच उसके दो लड़के मारे गये और वो खुद भाग निकलने में काम्‍याब हो गया गोविन्‍द सिंह जगह जगह फिरता रहा और कई बार मुगलों के हमलों से बचा आखिर  सरहिंद की तरफ बढ़ा सरहिंद में फिर मुगलों के साथ टकराव हुआ और वहां उसके दो और लड़के मारे गये इस तरह गोविन्‍द सिंह बड़ा मायूस हुआ जब उसने देखा कि सिक्‍ख भी उसका साथ छोड़ते जा रहे हैं और उसकी ताकत भी खत्‍म हो रही है तब वो बीकानेर के रास्‍ते से दक्किन की तरफ भाग गया।

Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...