Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-11]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-11)



बाद में खानजहां के नाम से मश्‍हूर हुआ।

इस बीच शिवाजी ने काफी ताकत इकट्ठी कर ली थी। उसने बहुत से मुगल इलाकों पर कब्‍जा कर लिया था और उसने लोगों से जमीन की आमदनी का चौथा हिस्‍सा जबरदस्‍ती वसूल करना शुरू कर दिया था। इस बीच हालात शिवाजी के हक में हो गये इसलिए कि बीजापुर का सुल्‍तान 1672 ई. में इंतिकाल कर गया तो शिवाजी ने बीजापुर के कुछ इलाकों पर भी नजरे गाढ़ दीं।

इस मौके पर मुगलों के लिए हालात अजीब हो गये थे इसलिए कि खैबर के अफगानों ने भी बगावतें कर रखी थीं और औरंगजेब के लश्‍कर का बड़ा हिस्‍सा और अच्‍छे अच्‍छे सालार खैबर की बगावतों को दबाने में लगे हुए थे शिवाजी की तरफ छोटे छोटे लश्‍कर भिजवाते रहे जिन्‍हें काम्‍याबी न हुई इसलिए शिवाजी के हौंसले बढ़ गये उन हालात में जब शिवाजी ने देखा कि मुसलमानों के छोटे छोटे लश्‍कर उसका मुकाबला नही कर सके और हर एक को हराने में काम्‍याब हो गया तब उसने दक्किन के इलाकों में छत्रपति होने का ऐलान कर दिया जिसका मतलब था कि वो उन इलाकों का बादशाह है।

उसके बाद उसने कार्यवाहियां करते हुए उसने कर्नाटक और मैसूर के कुछ इलाकों पर भी कब्‍जा कर लिया और उन इलाकों में  लगभग एक सौ किले शामिल थे औरंगजेब अभी तक खुलकर उसके खिलाफ कर्यवाही नहीं कर पाया था कि इसलिए कि वो खैरब की बगावतों को खत्‍म करने में बुरी तरह लगा हुआ था।

दूसरी तरफ जब औरंगजेब आमलगीर ने खैबर में अफगानों की बगावतों को एक तरह से खत्‍म कर दिया तब शिवाजी को फिक्र हुई वो समझ गया था कि औरंगजेब ने अगर अफगानों निपटने के बाद अगर उसकी तरफ रूख किया तो वो उसको उधेड़ कर रख देगा । इसलिए उसने बीजापुर के एक सालार सदी मसूद के साथ एक समझौता कर लिया जिसके तहत ये पाया गया कि अगर औरंगजेब का लश्‍कर शिवाजी पर हमला करेगा तो शिवाजी की मदद बीजापुर का लश्‍कर करेगा और औरंगजेब ने बीजापुर पर हमला करने की कोशिश की तो शिवाजी उनकी मदद करेगा।

ये समझौता होने के बाद शिवाजी ये समझने लगा था कि अब औरंगजेब उसे हरा नहीं सकेगा इसलिए वो अलग अलग इलाकों में बे नथे बैल की तरह दनदनाने लगा था।

दूसरी तरफ औरंगजेब भी उसकी हरकतों से बेखबर नहीं था। औरंगजेब अफगानों की बगावत से निपट चुका था इसलिए उसने शिवाजी का मुकाबला करने के एक ऐंसे सालार को चुना जो फतह को अपना मुकद्दर और शिकस्‍त को अपनी जिल्‍लत और जिल्‍लत को दुश्‍मन का मुकद्दर बनाने का हुनर जानता था। उसका नाम रन मस्‍त खान था।

रन मस्‍त खान मुगलों के बड़े सालारों में एक था वो बड़ा खूंखार तुर्क था और जंग के दौरान दुश्‍मन की सफों को उधेड़कर रख देता था।  आखिर शिवाजी पर हमला करने के लिए रन मस्‍त खान और दिलेर खान को एक लश्‍कर के साथ रवाना किया गया ।

दिलेर खान और रन मस्‍त ,खान जब अपने लश्‍करों के साथ दक्किन पहुंचे तो समझौते के तहत बीजापुर और शिवाजी के लश्‍करों ने मिलकर उनका मुकाबला करने की ठान ली। तय ये पाया कि बीजापुर का लश्‍कर सामने की तरफ से हमला करेगा और पीछे की तरफ से शिवाजी मुगलों पर टूट पड़ेगा और उन्‍हें काटकर रख देगा।

शिवाजी की बदकिस्‍मती कि उसे ये पता नहीं था कि लश्कर में रन मस्‍त खान भी शामिल है। इसलिए कि वो रन मस्‍त खान को वो अच्‍छी तरह जानता था चूकि लश्‍कर का सालार दिलेर खान था दिलेर खान और रन मस्‍त खान जब बीजापुर और शिवाजी के लश्‍करों के पास आए तो रन मस्‍त को उनके मुखबिरों के जरिये खबर मिल गई कि उनके लश्‍कर पर सामने से बीजापुर का लश्‍कर हमला करेगा और शिवाजी पीछे से हमला करेगा।

इसलिए रन मस्‍त खान ने लश्‍कर के अगले हिस्‍से में दिलेर खान को रखा ताकि वो बीजापुर के लश्‍कर का मुकाबला करे और पिछले हिस्‍से में वो खुद रहा ताकि वो शिवाजी पर हमला करे।

जब जंग शुरू हुई तो बीजापुर के लश्‍कर ने सामने से हमला किया दिलेर खान ने उन्‍हें रोककर रख दिया इतनी देर में जब पीछे से शिवाजी ने हमला किया तो एक कयामत उठ खड़ी हुई पलटकर जब रन मस्‍त खान ने उन पर हमले किये और मराठों को काटना शुरू किया तब शिवाजी चकरा कर हर गया। उसकी समझ में कुछ न आया कि ये कौनसा लश्‍कर है जिसने मराठों के आधे लश्‍कर को लम्‍हों में काटकर रख दिया।

रन मस्‍त खान ने इस कदर तेजी से काम लिया कि उसने लम्‍हों के अंदर शिवाजी के पड़ाव को घेर लिया और मराठों को बुरी तरह काटते हुए उनकी हर चीज पर रन मस्‍त कब्‍जा करता चला गया था जंग के दौरान शिवाजी को पता चला कि उसके मुकाबले पर तो रन मस्‍त आ गया है तो उसके पांव तले से जमीन खिसकना शुरू हुई और भाग गया।

रन मस्‍त ने आंधी तूफान की तरह शिवाजी का पीछा किया और उसका पीछा करते हुए उसने लगभग 4000 मराठाओं को मौत के घाट उतार दिया शिवाजी बड़ी बेबसी में भागा था। कहते हैं कि तीन दिन तक वो इधर उधर मारा मारा फिरता रहा रन मस्‍त के हमले में वो घायल हो गया था फिर वो अपने इलाके में पहुंचा और उसे बुखार हो गया और इसी बुखार से वो 53 साल की उम्र में मर गया।

Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...