Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

Mughal Badshah Jalal ud -din Akbar [part-19]

मुगल बादशाह जलालुद्दीन अकबर (भाग-19)




14 अक्‍टूबर 1603 ई. को अकबर ने एक लश्‍कर सलीम के हवाले किया और उसे हुक्‍म दिया वो राजपूतों की बगावत को दबाने के लिए निकले सलीम लश्‍कर के साथ निकल तो गया । लेकिन उसने अकबर से कहा राजपूतों पर हमला करने के लिए बड़े लश्‍कर की जरूरत इसलिए उसे इलाहाबाद जाकर इसका मौका दिया जाय । अकबर ने उसे इलाहाबाद जाने की इजाजत दे दी अकबर अब किसी बात पर उसे खिलाफ नहीं जाना चाहता था इसलिए कि वो नहीं चाहता था कि सलीम फिर से बगावत कर दे।

इलाहाबद पहुंचकर सलीम ऐश व अय्याशियों में पड़ गया उसकी हरकतों से अकबर को सदमा पहुंचा वो पहले ही अपने दूसरे बेटे दानियाल की हरकतों से परेशान था जो दिन रात शराब के नशे में धुत रहता था वो उस वक्‍त दक्षिण में था। इस तरह शहजादा सलीम ने भी शराब पीने के साथ साथ अफीम खानी शुरू कर दी थी और शहजादा सलीम की पहली बीवी जो राजा मानसिंह की बहन थी उसने शहजादा सलीम के रवैये की वजह से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी।

इस बात पर राजा मानसिंह शहजादा सलीम के खिलाफ था और उसकी बजाय वो सलीम के बेटे और अपने भांजे खुस्‍रू के लिए काम कर रहा था और अकबर के बाद वो उसे ही हिंदुस्‍तान का बादशाह बनाना चाहता था।

दूसरी तरफ जब अकबर को खबर मिली कि राजपूतों के खिलाफ जंग करने की बजाय शहजादा सलीम इलाहाबाद में ऐश व अय्याशियों में पड़ गया है और उसे दौरे पड़ने लगे हैं कुछ होश नहीं रहता कि वो क्‍या कर रहा है। नशे की हालत में उसने अकबर के एक सिपा‍ही को जिंदा दफन करा दिया क्‍योंकि उसने अकबर को सलीम की हरकतों की खबर दी थी एक नौकर को इतना पीटा कि वो मर गया जब ये सारी खबरें अकबर तक पहुंची तब वह सलीम की तरफ एक लश्‍कर लेकर रवाना होना चाहता था लेकिन मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जिसकी वजह से उसे जाने में देरी हो गई।

जब वो दोबारा रवाना होने लगा तो 10 सितम्‍बर को उसकी मां की मौत हो गई दूसरी तरफ शहजादा सलीम बड़ी तेजी से इलाहाबाद से आगरा पहुंच गया ताकि दादी की मौत पर बाप के सामने दुख: जाहिर कर सके। कई इतिहासकार के कहते हैं कि सलीम को उसकी दादी की मौत का कोई असर नहीं था वो तो सिर्फ इसलिए आगरा आया था कि अपनी मां की मौत की वजह से अकबर बहुत सदमे में होगा जिसकी वजह से उसे हुकूमत संभालने का मौका मिल जायेगा। सलीम आते हुए अकबर के लिए बहुत कीमत तोहफे भी लाया था लेकिन अकबर उसकी हरकतों से सख्‍त नाराज था इसलिए सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। अकबर ने एक बार बहुत ही गुस्‍से की हालत में उसके मुंह पर थप्‍पड़ भी दे मारा था। उसके बाद उसे ऐसी जगह बंद कर दिया गया जहां सिर्फ वो अकेला था बल्कि उसे शराब भी न मिल सकती थी इस तरह शहजादा सलीम वहां दस दिन तक बंद रहा उसके बाद उसे वहां से निकाला गया।

हो सकता है कि अकबर उसे किसी इलाके का हाकिम न बनाता और उसे शाही काम काज से दूर रखता मगर इसी बीच अकबर को एक और सदमा लगा कि अकबर का दूसरा बेटा दानियाल दक्षिण में बीमार होकर मगर गया इसलिए उसने सलीम के खिलाफ कार्यवाही का सिलसिला समझदारी दिखाते हुए बंद कर दिया।

कुछ ही दिन के बाद अकबर को बहुत तेज बुखार हुआ अक्‍टूबर के महीने में जब सलीम अपने बाप को देखने के लिए गया तो अकबर की हालत नाजुक थी। कमजोरी की ये हालत थी कि होश में होने के बावजूद वो कुछ बोल न सकता था।

जब सलीम अकबर के पास जाकर खड़ा हुआ तो अकबर ने उसे इशारे से शाही पगड़ी पहनने के लिए कहा उसके बाद उसने अपने बेटे सलीम को अपने बाप हुमायुं की तलवार कमर पर बांधने का हुक्‍म दिया। सलीम ने उसके हुक्‍म को माना और अकबर के कहने पर कमरे से बाहर चला गया। कुछ दिन के बाद 25 व 26 अक्‍टूबर 1605ई. की रात को अकबर ठीक 63 साल की उम्र में वफात पा गया। ये भी कहा जाता है कि अकबर ने अपनी मौत से पहले अपने गुनाहों से तौबा कर ली थी उसने आखिरी वक्‍त में दोबारा इस्‍लाम का दामन थाम लिया था चूंकि कमजोरी की वजह से उसकी जबान काम न करती थी उसके बावजूद बार बार अल्‍लाह कहने की कोशिश करता रहा।  अकबर के दरबार के इतिहासकार अबुल फजल और बदायूंनी अकबर की वफात से पहले इस दुनिया से रूखसत हो चुके थे इसलिए अकबर के नये सिरे से इस्‍लाम कुबूल करने के वाक्‍यात लिखे हुए नहीं मिलते।

बहरहाल अकबर 63 साल की उम्र में फौत हो गया और उसके बाद शहजादा सलीम जहांगीर के नाम से तख्‍त पर बैठा अकबर ने अपने बेटे के लिए बहुत बड़ी और मजबूत सल्‍तनत छोड़ी थी उसके लिए खजाने में पांच अरब सोने के सिक्‍के सात मन सोना सत्‍तर मन चांदी बाराह हजार घोड़े छ: हजार हाथी  एक हजार हिरण और एक हजार के लगभग चीते थे जो शिकर के लिए इस्‍तेमाल होते थे । इस तरह अकबर को दौर खत्‍म हुआ और जहांगीर हिंदुस्‍तान का बादशाह बन गया।

Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...