Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) भाग-59

 

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) भाग-59






अलाउलमलिक हजरत निजामुद्दीन का मुरीद था

अलाउलमलिक के आदमी को मुझसे क्‍या काम हो सकता है ? मैंने सैयद मोहम्‍मद के खादिम से पूछा।

मैं क्‍या बता सकता हूं ? मलीह ने ला इल्‍मी का इजहार करते हुए कहा।

मैं कुछ देर तक सोचता रहा फिर मलीह से कहा कि कोतवाल साहब के आदमी को अंदर बुला लो जब वो शख्‍स अंदर आया तो मुझे यूं महसूस हुआ कि जैसे कोई ना मालूम खतरा बहुत तेजी से मेरी तरफ बढ़ रहा है ।

मैं कोतवाल अलाउलमिलक साहिब का नाइब हूं उस शख्‍स की आवाज में  गरज थी और लहजा  तेज था जैसे वो अपने किसी दुश्‍मन से बात कर रहा हो।

मैंने अलउलमलिक के नाइब की तरफ गौर से देखा  वो हथियार बांधे हुए  था उसकी लम्‍बी दाढ़ी थी और चेहरे से खूंख्‍वारी बरस रही थी ।

आपको मुझसे क्‍या काम है ? मैंने नर्म लहजे में पूछा और मैं एसा करने के मजबूर था ।

उसने मुझे गहरी नजरों से देखा जैसे वो किसी मुज्रिम को तलाशी ले रहा हो तुम से जो सवाल किया जाए उसका सहीह जबाब देना वो गर्जा।

मुझे झूठ बोलने की आदत नहीं है मैंने भी हिम्‍मत से काम लिया।

क्‍या तुम्‍हारा नाम ही महेन्‍द्र देव है ? वो किसी दरिंदे की तरह से गुर्राया ।

जब उसने मेरा नाम लिया तो मैं समझ गया कि कोई नई मुसीबत आने वाली है  लेकिन फिर भी  मैंने हिम्‍मत का मुजाहिरा करते हुए कहा हां मेरा ही नाम महेन्‍द्र देव है।

तुम देवगढ़ के रहने वाले हो अलाउलमलिक के नायब ने दूसरा सवाल किया।

वो मेरे बारे में पूरी मालूमात रखता था, इसलिये कुछ छुपाना बेकार था मैंने साफ साफ कहा हां मेरा वतन देवगढ़ है।

क्‍या तुम कुछ दिन पहले अजमेर, हांसी, और बदायूं,गये थे कोतवाल अलाउलमलिक के नायब ने तीसरा सवाल किया।

मुझे ऐसा लगा कि जैसे वो कोई जासूस है और मेरे एक एक लम्‍हें की निगरानी करता रहा है मैं हाल ही में उन एतिहासिक जगहों को देखकर देहली वापस आया हूं मैंने उस बात को मान  लिया कि उसके सिवा अब कोई चारा भी नहीं था ।

क्‍या तुमने इस सफर मैं सुल्‍तान मुअज्‍जम के खिलाफ कोई बात की थी ? जैसे ही उसकी जबान से ये अल्‍फाज अदा हुए मुझपर खौफ तारी हो गया।

मैं अपनी इस कमजोरी से पूरी तरह वाकिफ हूं कि मेरे अंदर जज्‍बात पर काबू पाने की सलाहियत नहीं है जो कुछ दिल में होता है उसे बे धड़क जबान पर ले आता हूं ।

एक बार मैंने हजरत अमीर खुसरू से सुल्‍तान अलाउद्दीन खिलजी की खिलाफ बातें की थीं अगरचे  अमीर एक निहायत ही सालेह इंसान थे और उन्‍ही के तुफैल मुझे हजरत निजामुद्दीन औलिया की गुलामी का शर्फ हासिल हुआ था लेकिन घबराहट और परेशानी में ख्‍याल गुजरा कि अमीर ने अनजाने में सुल्‍तान के सामने मेरा जिक्र न कर दिया हो।

क्‍या तुमसे हजरत अमीर खुसरू ने ये बात कही थी ? तुम सिर्फ इतना बताओ कि तुमने ऐसा किया है?

मैंने बड़ी मुश्किल से अपने आप पर काबू पाया मुझे ठीक से याद नहीं, इंसान बातें करते वक्‍त कभी बे इख्तियार भी हो जाता है मुमकिन है कि मेरी जबान से कभी एसी कोई बात निकल गई हो जिसमें सुल्‍तान मुअज्‍जम का जिक्र मौजूद हो ।

अभी ये सवाल व जवाब जारी थे कि ख्‍वाजा सैयद मोहम्‍मद ,ख्‍वाजा सैयद मूसा और मौलाना अहमद नीशापुरी भी वहां तश्‍रीफ ले आये उन तमाम हजरात ने मेरी परेशानी को पूरी शिद्दत से महसूस किया अलाउलमलिक का नायब मजीद कोई सवाल करना चाहता था कि मौलाना अहमद नीशापुरी ने उससे तुर्क जबान में गुफ्तगू कर दी मैं भी थोड़ी बहुत तुर्की समझता था मौलाना अहमद ने उससे कहा ये हमारा मेहमान है तुम्‍हें इस बात का लिहाज रखना चाहिये।

बेशक ये तुम्‍हारा मेहमान है मगर उससे क्‍या फर्क पड़ता है ? अलाउलमलिक के नायब ने उन बुजुर्गों की मौजूदगी को भी नजर अंदाज कर दिया था जिन के एहतराम में देहली के लोगों की गर्दनें हमेशा झुकी रहती थीं।

ये हुकूमत का जिम्‍मी है और देवगढ़ के शाही खानदान से तअल्‍लुक रखता है मौलाना अहमद नीशापुरी ने उसे समझाने की कोशिश करते हुए कहा और सबसे बढ़कर ये ह कि हमारे शेख निजामुद्दीन औलिया का मुरीद है तुम्‍हें तहकीकात के वक्‍त उन सब बातों का लिहाज रखना चाहिये था बल्कि मेरी राय ये है कि तुम उसे कोतवाल के पास न ले जाओ और अलाउलमलिक से कहो कि वो खुद इसके बारे में हजरत सुल्‍तानुल मशाइख से बात कर लें ।



Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...