Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

Mughal Badshah Zahir ud-din Babar [part-3]

मुगल बादशाह जहीरूद्दीन बाबर  (भाग-3)






बाबर को जब समरकंद के हालात की खबर हुई तो उसने तय कर लिया कि वो समरकंद को हासिल करने के लिये जान व माल की बाजी लगा देगा। उसने फैसला कर लिया कि वो अपने मरकजी शहर में हाथ पर हाथ धरे नही बैठेगा। बल्कि अपना लश्‍कर लेकर निकलेगा और समरकंद पर हमला करके उस पर कब्‍जा करेगा और वो तैमूर लंग का वारिस बन जायेगा।

बाबर समरकंद पर हमले की तैयारीयां कर रहा था उस वक्‍त हालात उसके लिये ज्‍यादा फायदेमंद साबित हो गये । वो इस तरह कि समरंकद के हुक्‍मरां अहमद के मरने के बाद समरकंद में बहुत से गिरोह आपस में बंट गये थे और आपस में लड़ने लगे थे उनमें से जिन लोगों को हार का सामना करना पड़ता वो बाबर के पास आ जाते इस तरह बाबर के लश्‍कर में फौजियों की बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई थी।

उसके अलावा बाबर को एक और फायदा हुआ कि उसका चाचाजाद भाई जिसका नाम सुल्‍तान अली मिर्जा था वो भी समरकंद में शिकस्‍त खाने के बाद वहां से भागा और बाबर के पास उसके मरकजी शहर अंदजान में पहुंच गया इस तरह बाबर की फौजी ताकत में काफी बढ़ोतरी हो गई ।

बाबर ने देख कि उसके पास अब बहुत बड़ा लश्‍कर हो गया है और उसने अपने फौजियों की ट्रेनिंग भी खूब कर दी है। तब  1497ई.  में बाबर ने समरकंद  पर हमला करने के लिये अपने मरकजी शहर अंदजान से कूच किया । अपनी नानी और अपनी मां को अंदजान में ही छोड़ा और अपने भाई  जहांगीर को वादी फरगाना का निगरां बनाया उसके बाद उसने समरकंद का रूख किया था।

समरकंद में जो बहुत से गिरोह आपस में लड़ रहे थे जब उन्‍हें खबर हुई कि एक बाबर एक बड़ा लश्‍कर लेकर समरकंद पर हमला करने के लिये आ रहा है तब उन्होने बाबर को रोकने के लिये एक बड़ा लश्‍कर रवाना किया उन लोगों की बदकिस्‍मती थी जो लश्‍कर उन्‍होंने बाबर को रोकने के लिये भेजा था वो बाबर के साथ मिल गया और बाबर ने उन फौजियों को अपने लश्‍कर में शामिल कर लिया और उन्‍हें खूब इनामात दिये जिससे बाबर की फौजी ताकत और मजबूत हो गई।

बाबर अब बड़ी तेजी से आगे बढ़ा नदी नालों को पार करते हुए समरकंद के पास पहुंचा उसने पहाड़ी बागों में अपने लश्‍कर का पड़ाव डाला जहां से समरकंद के किले के चमकते हुए गुंबद और खाकी रंग की दीवारें साफ दिखाई दे रही थी।

अब बाबर ने अपने लश्‍कर के साथ समरकंद के आस पास के इलाके में कयाम किया यहां रूकने से बाबर को एक और फायदा हुआ जब उसका लश्‍कर उस शहर के बाहरी इलाकों पर काबिज हुआ तो उन्‍हें हरे भरे इलाके से खुराक मिलने लगी जबकि उन चीजों की समरकंद के शहर में कमी होने लगी इसलिये बाबर के किले को घेरने की वजह से बाहर की चीजें अंदर नहीं पहुंच पा रही थीं।

इसी वजह से  समरकंद शहर के ताजिर जो बाबर के घेराबंदी की वजह से अपने कारोबार में नुकसान उठा रहे थे वो शहर से निकलकर बाबर के लश्‍कर में आने जाने लगे  और पड़ाव में आकर चीजों को बदलने लगे इस तरह उन ताजिरों को बाबर के लश्‍कर की वजह से फायदा होने लगा वहां बाबर के सिपाहियों को भी हर चीज मिलने लगी।

एक दिन ऐसा हुआ कि बाबर के सिपाहियों को लालच आ गई और उन्‍होंने उन ताजिरों का सारा सामान लूट लिया ताजिरों ने जब उसकी शिकायत बाबर से की तो बाबर सिपाहियों से सख्‍ती से पेश आया और सिपाहियों को हुक्‍म दिया कि सारा सामान जो लूटा गया है वो समरकंद के ताजिरों को वापस कर दिया जाये बाबर के इस हुक्‍म से टूटी हुई सूई से लेकर धागे तक सारा सामान वापस कर‍ दिया गया जिससे ताजिर बाबर के इस सुलूक से बहुत खुश हुए ।

मुहासरा अब लंबा होने लगा था और सर्दी का मौसम करीब आ रहा था इस वजह से बाबर के सालारों से मश्‍वरा दिया कि सर्दियां सर पर आ गईं हैं इसलिये सर्दियां गुजारने के लिये अपने पड़ाव को छोड़कर करीब के पहाड़ी इलाकों में रूका जाय जहां टूटी फूटी दीवारों पर छत डालकर सिपाहियों के रहने का इंतेजाम किया जाये।

बाबर ने इस बात को मान लिया और सर्दियां गुजारते हुए बाबर ने समरकंद शहर का मुहासरा जारी रखा कहनो को तो मुहासरा लंबा होता जा रहा था मगर उसने हिम्‍मत नहीं हारी ।

दूसरी तरफ समरकंद की हालत भी खराब होती जा रही थी शहर के अंदर खुराक की वजह से कहत के आसार शुरू हो गये थे सर्दियां सर पर थीं शहर का इंतेजाम उस वक्‍त एक शख्‍स बिलसखर के पास था। मुहासरे की वजह से वो सख्‍त मुसीबतें झेल रहा था जब बाबर ने समरकंद के सौदागरों के साथ फैयाजाना सुलूक किया तो शहर के ज्‍यादातर लोग बिलसखर को छोड़कर बाबर की तरफ हो गये समरकंद के हाकिम बिलसखर से जब ये ख्‍याल किया कि बाबर ने समरकंद का मुहासरा तो कर ही लिया है और समरकंद के लोग भी अगर उसे छोड़कर बाबर को पसंद करने लगे तो ताजिर खुले तौर उसके खिलाफ हो जायेंगे जब ताजिर खुले तौर पर बाबर की तरीफें और उसकी बुराई करने लगे तो उसे खतरा महसूस होने लगा अगर उसने इन हालात में समरकंद के अंदर कयाम किया तो लोग उस पर हमला करके उसको खत्‍म कर देंगे इसलिेये अपने कुछ वफादार सिपाहियों के साथ वो समरकंद से निकला और समरकंद के पहले हुक्‍मरां अहमद मिर्जा के रिश्‍तेदारों के यहां चला गया।

समरकंद शहर के हाकिम के शहर से निकलते ही शहर अब बाबर के लिये बिल्‍कुल खाली था वहां कोई उसकी मुखालिफत करने वाला नहीं था । जब इन हालात की खबर बाबर को हुई तो उसने अपना पड़ाव खत्‍म किया और अपने लश्‍कर के साथ समरकंद में पहुंच गया  और समरकंद पर बाबर का कब्‍जा हो गया था।

समरकंद सिकंदर-ए- आजम ने बसाया था उसका नाम उसने महफूज शहर रखा था ये शहर दरिया-ए- सेहून के किनारे पर था कुतेबा बिन मुस्लिम के हाथों इसके फतह होने से पहले समरकंद के रहने वाले लोग यहां हाकिमों को तर खून कहकर बुलाते थे आखिर लंबे मुहासरे के बाद कुतेबा बिन मुस्लिम से इस शहर को फतह किया इस फतह के बाद बुखारा शहर के साथ समरकंद भी मुसलमानों की तब्‍लीग करने का मरकज बन गया इस शहर को  सबसे ज्‍यादा पहचान तैमूर लंग के दौर में मिली उसके जमाने में ये शहर तिजारत और दूसरे मामलों में अपनी अलग ही पहचान रखता था। समरकंद की जमीन में पास के दरिया के पास से सिंचाई होती थी और समरकंद के सेब बहुत ही रसीले माने जाते थे और यहां गहरे रंग का अंगूर भी पसंद किया जाता था। तैमूर लंग ने अपने दौर में उस शहर के अंदर एक चार मंजिला महल बनवाया था जो नीले महल के नाम से जाना जाता था साथ ही उसने पत्‍थर की एक जामा मस्जिद भी बनवाई जिसके दरवाजे पर कुरआन की आयत लिखवाई गई।

'' रब्‍बना तकब्‍बल मिन्‍नी''

बाबर ने तैमूर लंग के बनाय हुए इसी चार मंजिला महल में कयाम किया था।  बाबर ने अब समरकंद शहर फतह कर लिया था अब उसकी हुकूमत अंदजान से लेकर समरकंद तक फैल गई थी  लेकिन जहां उसे काम्‍याबीयां मिल रही थीं वहीं अंदर ही अंदर साजिशों के जाल भी बुने जा रहे थे साजिशों के ये जाल बुनने में दो आदमी सबसे आगे थे एक का नाम तम्‍बल और दूसरे का नाम सुल्‍तान अली था। ये दोनों अंदर ही अंदर साजिश करने के साथ साथ अपना लश्‍कर भी तैयार कर रहे थे और किसी भी वक्‍त बाबर के लिये ज्‍वामुखी की तरह फट सकते थे वो ज्‍यदातर उन लोगों को अपने साथ मिलाने की कोशिश कर रहे थे जो बाबर के खिलाफ थे ।


Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...