Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) भाग-31

 

हजरत  निजामुद्दीन औलिया(रह.)  भाग-31





हजरत नसीरूद्दीन चिराग देहलवी इस वाक्‍ये की तफसील बयान करते हुए फरमाते हैं कि एक दिन मौलाना हसामुद्दीन नुसरतखानी और मौलाना अश्‍रफउद्दीन काशानी , हजरत निजामुद्दीन औलिया की खिदमत में हाजिर थे हजरत महबूब इलाही ने तमाम अहले मजलिस की तरफ देखते हुए फरमाया अगर कोई शख्‍स दिन को रोजा रखे और रात को इबादत करे तो ये काम बहुत आसान है कि ये काम तो बेवा औरतें भी कर सकती हैं लेकिन वो काम कुछ और है जिसके जरिये मर्दाने तलबगार खुदावंद जुलजलाल का कुर्ब हासिल करते हैं ।

हजरत  निजामुद्दीन औलिया का इरशादे गिरामी सुनकर तमाम अहले म‍जलिस  परेशान हो गये कब आप इस नुक्‍ते की तशरही  करें कब अहले तलब को करार आये  हजरत महबूब इलाही ने राह सुलूक  के मुसाफिरों की बेकरारी का अंदाजा कर लिया और फरमाया कि इंशाअल्‍लाह  किसी और वक्‍त माअरफत के इस राज को जाहिर किया जायेगा।

काफिला शब रोज अपनी मंजिल की जानिब बढ़ता  रहा  फिर तकरीबन छ: माह बाद हजरत निजामुद्दीन औलिया को अपना अहद याद आ गया आप उस नुक्‍ते ही वजाहत करने ही वाले थे कि मोहम्‍मद कातिब जो सुल्‍तान अलाउद्दीन खिलजी का मुकर्रब था , मज्लिस में दाखिल हुआ और दस्‍तबस्‍ता बैठ गया  मोहम्‍मद कातिब को दुनियावी इज्‍जत वकार के साथ ये शर्फ भी हासिल था  कि वो हजरत निजामुद्दीन औलिया हलका-ए- इरादत में शामिल था हजरत महबूब इलाही ने  उसे देखते ही फरमाया मोहम्‍मद तुम कहां थे ?

अलउद्दीन खिलजी के मुकर्रब ने अपने पीरो मुर्शिद के हुजूर रस्‍मे एहतराम अदा की और फिर सर अकीदत खम करते हुए अर्ज करने लगा सैयदी मैं वाली हिंदुस्‍तान के दरबार में था , आज सुल्‍तान ने पचास हजार दीनार सुल्‍तान ने आपको नजर किये हैं।

अपने मुरीद मोहम्‍मद कातिब की बात सुनते ही हजरत निजामुद्दीन औलिया ने मौलाना हसामउद्दीन नुसरतखानी, मौलाना अश्‍रफउद्दीन और दीगर हाजिरीन मजलिस की तरफ देखते हुए फरमाया बादशाह का इनआम बेहतर है या उस वादे का वफा करना जो कुछ दिन पहले तुम लोगों से किया गया था।

तमाम अकीदतमंदों और खिदमतगारों के सर झुक गये और सब ने ब एक जबान अर्ज किया इफाए अहद ज्‍यादा बेहतर है ।

हजरत महबूब इलाही ने इरादतमंदों का जवाब सुना और अपनी बात की वजाहत करते हुए फरमाया इफाए अहद आठ बहशतों से बेहतर है उसके सामने पचास हजार दीनार की हैसियत ही क्‍या है?

यही वो नुक्‍ता था जिसकी वजाहत हजरत निजामुद्दीन औलिया ने छ: माह बाद ऐसे मौके पर फरमाई थी जब सुल्‍तान अलाउद्दीन खिलजी आपके मुबारक कदमों में दौलत के अंबार लगा देना चाहता था दरअसल इफाए अहद की सब कुछ है और अपने अहद  का पास रखना जांबाज मर्दों का काम है और मर्दान जांबाज ही हक ताअला की बारगाह-ए- जलाल में कुर्बत हासिल करते हैं।

 ये भी हजरत महबूब इलाही की एक बड़ी करामत  है कि आपने माअरफत के एक अहम राज को जाहिर करने के लिये ऐसे वक्‍त  का इंतिखाब  किया जब आप एक बड़ी आजमाईश  से गुजरने वाले थे कुरआन करीम में एक जगह इरशाद हुआ है कि अल्‍लाह का महबूब बंदा वो है जो गुनाही पर कदर रखता हो मगर जब एसा लम्‍हा आए तो बे इख्तियार कहे कि मैं अपने अल्‍लाह से डरता हूं । हजरत महबूब इलाही भी अतिया सुल्‍तानी कुबूल करने पर इखितयार रखते थे मगर आपने ताइदे गैबी के सहारे इंसानी नफसानी से बड़ी कमजोरी पर काबू पाया और उस चीज को ठुकरा दिया जिसकी तलब में बे शुमार लोग हलाक हो चुके हैं।

 कुरआन करीम में एक और मकाम पर इरशाद हुआ है माल - दौलत और औलाद इंसान के लिये सबसे बड़ा फितना है जो उस फितने से बच कर सलामती  के साथ गुजर गया, उसी को खुदावंद जुलजलाल की कुर्बत हासिल होती है हजरत निजामुद्दीन औलिया ने अपनी मज्लिस खास  में  इसी तरफ इशारा फरमाया था ।

दूसरे दिन मोहम्‍मद कातिब ने सुल्‍तान अलाउद्दीन खिलजी को ये वाक्‍या सुनाया तो उसके चेहरे का रंग बदल गया  और बहुत दिल शिकस्‍ता नजर आने लगा वाली हिंदुस्‍तान की मायूसी और आजरदगी देखकर मोहम्‍मद कातिब ने कहा सुल्‍तान जी चश्‍म  अफसुरदा खातिर न हों हजरत निजामुद्दीन औलिया एक मर्दे आजाद हैं उन्‍हें किसी ओहदे , या मन्‍सब या माल-दौलत से मुतास्सिर नहीं किया जा सकता बस अपने जज्‍बा अकीदत को जिंदा रखीये कि शायद रोजो सलाम शौक कुबूल हो जाये।




Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...