Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) भाग-58

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) भाग-58


हजरत अमीर खुसरू ने  अर्ज किया मैं बच्‍चों की तालीम तरबियत के लिये एक मुख्‍तसर किताब तहरीर कर रहा हूं जिसका नाम खालिक बारी तजवीज किया गया है   उस किताब का कुछ हिस्‍सा सुनाओ हजरत निजामुद्दीन औलिया ने हजरत अमीर खुसरू को हुक्‍म दिया हजरत अमीर खुसरू ने अपनी इस मुनफरिद किताब खालिक बारी  के कुछ अश्‍आर पीरो मुर्शिद को सुनाए हजरत महबूब इलाही ने उन अश्‍आर को पसंद करते हुए इर्शाद फरमाया ये बहुत मुफीद चीज है मगर हिन्‍दी जबान मैं ऐसे अश्‍आर भी लिखो जिन्‍हें लोग गाया करें।

इसके बाद हजरत शेख ने दूसरे लोगों को मुखातिब करते हुए फरमाया आज कल हमारी फारसी और खुसरू की तुर्क जबान के साथ हिन्‍दुओं की बोल चाल के बहुत से अल्‍फाज मिल गये हैं और अब लोग अपने घरों और म‍हफिलों में भी हिन्‍दी अल्‍फाज इस्‍तेमाल करने लगे हैं लेकिन बहुत से हजरात ऐसे भी हैं जो फारसी और तुर्की की जबानों में हिन्‍दी की मिलावट नहीं होगा कि वो जिद छोड़ दें और अपना मकसद हासिल करने के लिये हिन्‍दी बोल चाल को बढ़ावा दें।

महेन्‍द्र देव के बयान किये हुए  इस वाक्‍ये से अंदाजा किया जा सकता है कि हजरत निजामुद्दीन औलिया ने न सिर्फ उर्दू जबान की बुनियाद रखी बल्कि इस्‍लाम की तब्‍लीग के लिये भी एक असरदार रास्‍ता खोल दिया।

महेन्‍द्र देव मुकम्‍मल तौर पर हजरत निजामुद्दीन औलिया की जांनवाज शख्‍सीयत के जेरे असर आ चुका था वो बड़े बडे साधूओं और जोगियों से मिला था, उसने अपने हम मजहबों की शख्‍त तरीन रियाजतें भी देखी थीं मगर उसे किसी ऋषि  या मुनि ने इस कदर मुताअस्सिर नहीं किया कि वो उनके हल्‍का ए अकीदत में शामिल हो जाता इसके बरअक्‍स महेन्‍द्र देव हजरत निजामुद्दीन औलिया की एक नजर की भी ताब न ला सका था हजरत अमीर खुसरूने अपने पीरो मुर्शिद की शान में एक मुन्‍कबत तहरीर की थी जिसकी गूंज आज भी एशिया पाक व हिन्‍द की गली कूचों में सुनाई देती है

(तेरी एक नजर का ये असर है कि तूने बुत परस्‍ती के सारे निशानों को मिटा डाला)

हजरत अमीर खुसरू का ये मिस्‍राअ महेन्‍द्र देव पर पूरी तरह सच साबित होता  था उसकी जात में बहुत दिनों से एक खौफनाक जंग जारी थी काबे का तसव्‍व्‍ुर महेन्‍द्र देव को अपनी तरफ खींचता था मगर उसके पैरों में बुत खाने की जंजीरें पड़ी थीं आखिर महबूब इलाही की निगाहे किमिया असर रंग लाई और महेन्‍द्र देव ने अपनी अकीदे की तमाम बंदिशों को तोड़ डाला एक दिन हाजिरीन मज्लिस के सामने अर्ज करने लगा हजूर ये तो फरमाएं मुसलमान किस तरह बनता है ?

जब तू अल्‍लाह को एक मान लेगा और रसूल की रिसालत तस्‍लीम कर लेगा तो मुसलमान हो जाएगा।

अगर मुस्लिम होना इतना ही आसान है तो मुझे इसी वक्‍त मुसलमान कर लिजिये महेन्‍द्र देव ने हाथ जोड़ते हुए अर्ज किया।  हजरत निजामुद्दीन ने ईमान लाने की वजाहत करते हुए फरमाया मुसलमान करने के लफ्ज से जाहिर होता है कि उस में किसी किस्‍म का जबर, दबाव,या लालच या जाती गर्ज भी शामिल है और मुसलमान होना एक अलग बात है अगर तू इस बात का यकीन कर ले कि अल्‍लाह एक है और मोहम्‍मद सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम  उसके रसूल है तो उस यकीन साथ ही तू मुसलमान हो जायेगा।

महेन्‍द्र देव पर हजरत निजामुद्दीन औलिया के इरशाद गिरामी की इस कदर हैबत तारी हुई कि वो घबरा कर कहने लगा मुझे पूरा यकीन है कि अल्‍लाह एक है और मोहम्‍मद सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम उसके रसूल हैं

हजरत महबूब इलाही ने फरमाया बस तू मुसलमान है ।

महेन्‍द्र देव के चेहरे पर खुशी की एक ऐसी लहर दौड़ गई जैसे उसे गैर मामूली दौलत हासिल हो जब मैं मुसलमान हो चुका तो फिर मुझे बेयत भी कर लिजिये ।

इरशाद हुआ अभी उसका वक्‍त नहीं आया है और न उसकी जरूरत है तुम अपने मुसलमान होने  और अपना नाम बदलने का एलान करो।

महेन्‍द्र देव हजरत महबूब इलाही के हुक्‍म पर अमल करता रहा मगर उसके साथ ही वो हल्‍का इरादत में शामिल होने  के लिये बैचेन रहता था आखिर कुछ दिनों बाद उसने अर्ज किया हुजूर मुझे बेयत का शर्फ बख्‍श दीजिये वरना मुझे हमेशा ये खलश बे करार रखेगी ।

हजरत निजामुद्दीन औलिया ने महेन्‍द्र देव की दरख्‍वास्‍त को कुबूलियत का एजाज बख्‍शा।  हल्‍का इरादत में शामिल होने के बाद महेन्‍द्र देव ने देवगढ़ जाने की इजाजत मांगी हुजूर मैंने बहुत दिनों से अपने मां बाप को नहीं देखा है।

तुम अपने वतन जा सकते हो हजरत निजामुद्दीन औलिया ने महेन्‍द्र देव को दक्किन जाने की इजाजत देते हुए फरमाया  मां बाप इजाजत दें तो दोबारा आ जाना अगर वो तुम्‍हारे साथ देहली आना चाहें तो तुम उन्‍हें भी ला सकते हो।

अभी महेन्‍द्र देव अपने वतन जाने की तैयारी कर रहा था कि वो साजिशों के तूफान में घिर गया और उसका सफीना हयात डगमगाने लगा उस खौफनाक वाक्‍ये के बारे में खुद महेन्‍द्र देव तहरीर करता है मैं देवगढ़ रवाना होने वाला था कि हजरत ख्‍वाजा मोहम्‍मद का खुद्दाम मलीह मेरे पास आया और मुझसे कहने लगा कोतवाल अलाउलमलिक का एक आदमी तुमसे मिलना चाहता है । अलाउलमलिक हजरत निजामुद्दीन का मुरीद था।


Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...