Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) भाग-29

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) भाग-29



सुल्‍तान जी वकार : मैं क्‍या अर्ज करूं कि मैंने शेख की जात-ए- आली सिफात में क्‍या देखा है? खिलजी अमीर की जबान लड़खड़ाने लगी वो सुल्‍तान से कहना चाहता था कि मैंने एक दरवेश बे सरोसामानी के कदमों में दौलत का दरिया बहता हुआ देखा मगर जैसे ही वो इस राज को फाश करने की कोशिश करने कोशिश करता, उस पर ना मालूम सा खौफ सा तारी हो जाता और फिर जब वो अपने इरादे से बाज रहता तो उस की हालत मामूल पर आ जाती।

सुल्‍तान अलाउद्दीन ने अमीर से कई बार पूछा मगर मगर वो इतना ही कहकर रह गया शेख में इतनी खूबियां हैं कि वो अल्‍फाज के हिसार में नहीं आती । गायबाना तौर वाली हिंदुस्‍तान भी हजरत निजामुद्दीन औलिया की तरफ बढ़ने लगा।

अमीर खुसरू , हजरत निजामुद्दीन औलिनया के इंतिहाई चहेते और महबूब मुरीद थे हजरत अमीर खुसरू को सुल्‍तान ग्‍यासुद्दीन बलबन के आखिरी जमाने में उरूज हासिल हुआ बलबन का सबसे बड़ा शहजादा खान शहीद , हजरत अमीर खुसरू से बहुत मोहब्‍बत करता था खुद अमीर खुसरू भी शहजादा खान शहीद से बहुत ज्‍यादा कुरबत रखते थे।


 फिर शहजादा खान मोहम्‍मद मुल्‍तान में मुगलों के हाथों शहीद हो गया तो हजरत अमीर खुसरू गिरफ्तार कर लिये गये और फिर आपको रूसी तुर्किस्‍तान ले जाया गया कई साल बाद कैद से रिहा हुए शहजादा खान शहीद का ऐसा असरंगेज मर्सिया लिखा जिसे सुनकर सुल्‍तान गयासुद्दीन बलबन जारोकतार रोने लगा था।

 बलबन सुल्‍तान जलालुद्दीन खिलजी के ओहदे हुकूमत में हजरत अमीर खुसरू को अमीर का मंसब हासिल हुआ आपको खलअत इमारत से नवाजा गया और बारह सौ तिनका सालाना वजीफा मुकर्रर किया गया जलालुद्दीन के कत्‍ल के बाद सुल्‍तान अलाउद्दीन खिलजी ने भी अमीर खुसरू का ओहदा मन्‍सब बहाल रखा फिर सुल्‍तान से इस कदर कुर्बत बढ़ी कि आप मसाहिबीन खास के हल्‍के में शामिल हो गये।

फिर जब भी फुर्सत के लम्‍हात मैस्‍सर आते और सुल्‍तान हजरत अमीर खुसरू को खलवत में तलब करता तो आप अलाउ्द्दीन खिलजी के सामने पीरो मुर्शिद  हजरत निजामुद्दीन औलिया की रूहानियत और तकवे का जिक्र छेड़ देते खिलजी अमीर पहले ही महबूब इलाही की शान में कसीदे पढ़ चुका था जब अमीर खुसरू भी इन्‍तहाई वालहाना अंदाज में हजरत निजामुद्दीन औलिया का जिक्र करते तो सुल्‍तान अलाउद्दीन खिलजी जैसा खुद परस्‍त हुक्‍मरां उस दरवेश के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाता जो गयासपुर के एक गौसे में बैठकर लोगों के दिलों पर हुकूमत कर रहा था।

खुसरू ऐसा नजर आता है जैसे शेख निजामुद्दीन औलिया के जिक्र के अलावा तुम्‍हें और कोई काम ही नहीं है।

सुल्‍तान मुअज्‍जम मेरे शेख ऐसे ही हैं  हजरत महबूब इलाही का नाम लेते ही हजरत अमीर खुसरू के चेहरे पर अकीदत व मुहब्बत का समन्‍दर मोजजन नजर आने लगता था।

खुसरू तुम अपने पीरो मुर्शिद से कितनी मोहब्‍बत करते हो ? एक बार सुल्‍तान अलाउद्दीन खिलजी ने पूछा ।

सुल्‍तान जी चश्‍म  गरीब खुसरू के पास अपने शेख से मोहब्‍बत नापने को कोई पैमाना नहीं है  हजरत अमीर खुसरू ने निहायत इंकिसारी के साथ फरमाया फिर भी ? फिर भी अलाउद्दीन खिलजी , अमीर खुसरू की इंतिहाई अकीदत देखना चाहता था।

सुल्‍तान जी वकार इस गुलाम के पास एक जान बे करार के सिवा कुछ भी नहीं हजरत अमीर खुसरू ने फरमाया अगर पीरो मुर्शिद हुक्‍म दें तो नजराना जान कदमों में रखकर अर्ज करूं कि सैयदी ये हकीर तोहफा आपके शान के मुताबिक नहीं ।

हजरत अमीर खुसरू का जोश-ए- अकीदत देखकर सुल्‍तान अलाउद्दीन खिलजी हैरान रह गया और फिर ना दीदा तौर पर वाली हिंदुस्‍तान भी हजरत निजामुद्दीन औलिया की जाते गिरामी का असीर होता चला गया।

एक दिन सुल्‍तान अलाउद्दीन खिलजी ने हजरत अमीर खुसरू को खलवत शाही में तलब करते हुए कहा खुसरू मेरा दिल चाहता है कि  कि मैं तुम्‍हारे शेख के लिये इस कदर तहाइफ भेजूं मेरे चारों तरफ सेमो जर के अंबार लगे हुए हैं अगर इसमें से कुछ दौलत किसी दरवेश के काम नहीं आई तो फिर वसाइल का जखीरा बेकार है अगरचे अलाउद्दीन खिलजी ने ये बात खुलूस दिल से कही थी लेकिन हजरत अमीर खुसरू खामोश रहे।





Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...