Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) भाग-57

 

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) भाग-57





उस रात महेन्‍द्र देव हजरत ख्‍वाजा मोहम्‍मद का मेहमान था खाने से फारिग होने के बाद उसने मोहम्‍मद से अर्ज किया आज मैंने अपनी आंखों से  हजरत शेख की कई करामात देखीं और उन करामात का तअल्‍लुक हम दोनों की जात से था महेन्‍द्र देव ने दुकानदार की तरफ इशारा करते हुए कहा मेरी दरख्‍वास्‍त है कि आप हजरत शेख की कोई और करामत बयान फरमाएं

हजरत ख्‍वाजा सैयद मोहम्‍मद ने निहायत पुरसोज लहजे में फरमाया मैं हजरत शेख की किस किस करामात का जिक्र करूं? आपकी जिंदगी  हर काम और दिन और रात का हर लम्‍हा करामतहै हजरत ख्‍वाजा  सैयद मोहम्‍मद ने इख्तिसार से काम लिया

महेन्‍द्र देव चूंकि गैर मुस्लिम था, इसलिये आपकी बात का मतलब नहीं समझ सका और बराबर करामत के बारे में पूछता रहा ।

आखिर हजरत ख्‍वाजा सैयद मोहम्‍मद ने एक वाक्‍या बयान करते हुए फरमाया उस रोज मैं भी हजरत शेख की मज्लिस में हाजिर था सैयदी दर्स दे रहे थे कि उसी दौरान एक शख्‍स दाखिल हुआ और खामोशी से एक गौशे में बैठ गया आगरचे  वो आदाब मज्लिस का लिहाज रखते हुए  खामोश बैठा था लेकिन उसके चेहरे पर शदीद परेशानी झलक रही थी वो बार बार पहलू बदल रहा था और इस इंतिजार में था कि हजरत शेख का दर्स खत्‍म हो और वो अपनी दरख्‍वास्‍त पेश करे आखिर बहुत देर बाद दर्स खत्‍म हुआ तो वो शख्‍स अपनी जगह पर  खड़ा हुआ अर्ज करने लगा शेख मेरे हक में दुआ फरमाइये मैं बहुत परेशान हूं ।

आखिर तुम्‍हें क्‍या परेशानी है ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने मुतबस्सिम लहजे में फरमाया कोई तबीब मर्ज के बारे में जाने बगैर किस तरह दवा दे सकता है  शेख आप पर तो  सब कुछ रोशन है वो शख्‍स अपने कपड़ों और बात करने के अंदाज से बहुत नेक नजर आता था ।

ये तुम्‍हारी खुश गुमानी है, इसके सिवा  कुछ नहीं हजरत निजामुद्दीन औलिया  ने फरमाया अल्‍लाह जब चाहता है तो अपने बंदे पर कोई राज मुन‍कशिफ कर देता है वरना हम सब बे खबर हैं।

मेरी जागीर की सनद गुम गई है उस शख्‍स ने अर्ज किया

दूसरी सनद भी बन सकती है हजरत निजामुद्दीन औलिया ने फरमाया इसमे परेशानी की क्‍या बात है?

मैंने सुल्‍तान के अहल्‍कारों से कहा था वो नई सनद से इंकार करते हैं उस शख्‍स ने अर्ज किया आप दुआ फरमाईये कि मेरी गुम शुदा दस्‍तावेज मिल जाएं वरना कोई भी दुश्‍मन इससे फायदा उठा सकता है।

अगर तुम मुझे बेहतरीन हलवा खिलाओ तो मैं तुम्‍हारे लिये दुआ कर सकता हूं हजरत निजामुद्दीन औलिया ने खुश तबई का मुजाहिरा करते हुए फरमाया।

वो इसी वक्‍त मज्लिस से उठा और हलवाई की दुकान तलाश करने लगा दुकाने तो बहुत थी मगर वो लोगों से उस दुकान का पता पूछने लगा जहां बेहतरीन हल्‍वा तैयार होता था आखिर वो एक दुकान पर पहुंचा और हलवा तलब किया ।

फिर जब वो वापस आया तो अहले मज्लिस ने देखा कि उसके एक हाथ में कोई कागज था और दूसरे हाथ में हलवा उसने दोनों चीजें हजरत निजामुद्दीन औलिया के सामने रख दीं ये क्‍या है? हजरत महबूब इलाही ने फरमाया

यही तो मेरी गुमशुदा दस्‍तावेज है इस शख्‍स के चेहरे से बे पनाह खुशी का इजहार हो रहा था

ये तुम्‍हें कहा मिली?  हजरत निजामुद्दीन औलिया ने फरमाया

जब दुकानदार ने हल्‍वा एक कागज में रखना चाहा तो मेरी नजर उस कागज पर पड़ी वो रद्दी कागज नहीं बल्कि मेरी खोई हुई सनद थी मैंने दुकानदार से कागज मांग लिया और इस तरह मैं हजरत की दुआओं के तुफेल अपने मकसद को पहुंचा

पूरा वाक्‍या सुनकर हजरत निजामुद्दीन औलिया ने तबस्‍सुम फरमाया पहले मेरे पीरो मुर्शिद हजरत बाबा फरीदगंज शकर की रूह को इसाले सवाब करो फिर ये हल्‍वा अपने बच्‍चों में बांट  दो।

हजरत ख्‍वाजा सैयद मोहम्‍मद ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की ये मखसूस करामत सिर्फ इसलिये बयान की थी कि दुकानदार और जागीर के वाक्‍यात में एक चीज मुश्‍तरका थी हजरत महबूब इलाही ने गुस्‍ताखियां करने वाले दुकानदार को तवाजोअ में खुद हलवा पेश किया और जागीरदार को हुक्‍म दिया था कि वो हलवे पर हजरत बाबा फरीद की फातिहा दिलाए । उर्दू जबान के बारे में केई रिवायत मश्‍हूर हैं लेकिन महेन्‍द्र देव ने अपने रोजनामचे मैं जिस वाक्‍या जिक्र किया है, इससे अंदाजा होता है कि बुनियाद  हजरत निजामुद्दीन औलिया के नाम पर रखी गई महेन्‍द्र देव लिखता है कि एक रात महबूब इलाही ने अपनी मज्लिस खास में अमीर खुसरू, ख्‍वाजा हसन संजरी,ख्‍वाजा सैयद मोहम्‍मद , उनके भाई सैयद मूसा और अपनी बहन के पोते ख्‍वाजा सैयद रफीउद्दीन हारून मेरे हम वतन साथी संभल देव, चीतल देव, और मुझे तलब फरमाया फिर जब हम लोग जमा हो गये तो इरशाद हुआ तुम सब मिलकर एक एसी जबान तैयार करो जो हिन्‍दुस्‍तान के रहने वाले हिन्‍दू और बाहर से आने वाले मुसलमान इस्‍तेमाल करें ताकि तमाम लोगों को आपस की बातचीत और लेन देन के मामलात तय करने में आसानी हो ये कहकर हजरत महबूब इलाही ने कुछ देर के लिये सुकूत इख्तियार किया फिर एक खास नजर से हजरत अमीर खुसरू और हजरत ख्‍वाजा सैयद मोहम्‍मद की तरफ देख कर फरमाया मैं तुमसे ये बात पहले भी कह चुका हूं।

हजरत अमीर खुसरू और हजरत ख्‍वाजा सैयद मोहम्‍मद ने एक साथ एक अर्ज किया हम दोनों मखदूम के हुक्‍म पर अमल कर रहे हैं।



Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...