Skip to main content
                         जहांगीर और नूरजहां भाग-4 लेकिन तख्‍त पर बैठने के बाद जहांगीर ने उसकी ये गल्‍ती माफ कर दी और उसे बंगाल की जागीर पर बहाल रखा । शेर अफगन के कत्‍ल के बाद उसकी बीवी मेहरून्निसा (नूरजहां) को उसकी बेटी लाडली बेगम के साथ जहांगीर के दरबार में भेज दिया गया। मेहरून्निसा को अकबर की बीवी सलीमा बेगम की खिदमत पर लगा दिया गया । सन् 1611 ई. में जश्‍ने बहार के मौके पर पहली बार इत्तिफाक से नूर जहां को देखा तो उसका दीवाना हो गया और दो माह बाद ही उससे शादी कर ली । जहांगीर ने उसे नूर महल का नाम दिया । अपनी काबिलियत के दम पर नूरजहां बहुत जल्‍द जहांगीर के करीब होती चली गई । उसके बाप को इतिमातुद्दौला का खिताब दिया गया और उसके भाई को तरक्‍की दी गई। शेर अफगन नूरजहां और जहांगीर के बारे में अनगिनत कहानियों ने जन्‍म लिया । कुछ लोगों ने लिखा कि जहांगीर अकबर के जमाने में ही नूरजहां की मोहब्‍बत में गिरफ्तार हो गया था लेकिन उसकी मंगनी शेर अफगन के साथ हो गई थी इसलिये जहांगीर के रास्‍ते में बहुत ज्‍यादा मुस्किलें पैदा हो ...

हजरत निजामुद्दीन औलिया (रह.) भाग-24

हजरत निजामुद्दीन औलिया (रह.) भाग-24


शाही कासिद कुछ देर तक हैरत से हजरत निजामुद्दीन औलिया के चेहरे मुबारक की तरफ देखता रहा उसने अपनी पूरी जिंदगी में पहली बार किसी जरूरतमंद शख्‍स की बेनियाजी का ये अंदाज देखा था

ये हजरत निजामुद्दीन औलिया की  तवाजो थी कि आपने सुल्‍तान जलालुद्दीन खिलजी के मुहब्‍बत नामे का जवाब दुआओं से दिया ये आपकी गैरत थी कि ऐसी बड़ी जागीर को अदाये बेनियाजी के साथ ठुकरा दिया।

फिर जब सुल्‍तान का कासिद वापस जाने लगा तो हजरत निजामुद्दीन औलिया ने उसे मुखातिब करते हुए फरमाया ये तो मेरा फैसला था मैं शाही तोहफेे  को पसंद नहीं करता मगर मुमकिन है कि मेरे दूसरे साथी जरूरतमंद हों तुम्‍हारे सुल्‍तान ने अपने मकतूब में मेरा ही नहीं दूसरे दरवेशों का भी जिक्र किया है इसलिये मुझ पर लाजिम है कि मैं उनकी राय भी मालूम कर लूं।

इसके बाद हजरत निजामुद्दीन औलिया ने सुल्‍तान जलालुद्दीन का वो खत अपने मुरीदों और खिदमतगारों के पास भेज दिया सैयद अमीर खुुुुर्द की रिवायत है कि जब दूसरे मुरीदों और खिदमतगारों ने सुल्‍तान जलालुद्दीन खिलजी का खत देखा तो वो लोग जो भूख के अजाब से गुजर रहे थे, हजरत महबूब इलाही की खिदमत में हाजिर होकर अर्ज करने लगे शेख अगर ये जागीर मिल जाये तो हमारे दिन फिर जायेंगे आपके सब्र इस्तिकामत का ये आलम है कि पानी तक नहीं पीते मगर हम लोग इतनी ताकत कहां से लाये?।

हमारी हालत बहुत खस्‍ता है फाके करते करते थक चुके है खुदा के लिये इस अतिये सुल्‍तानी को कुबूल फरमा लीजिये हजरत महबूब इलाही ने अपने खिदमतगारों की दरख्‍वास्‍त को सुना , जो बहुत आजिजाना थी आप कह सकते थे कि जो लोग सुलूक रास्‍ते में सख्‍तियां बर्दाश्‍त नहीं कर सकते , वो खानकाह से चले जाएं मगर आपने मगर आपने रस्‍म-ए- दिलदारी अदा फरमाई और उन लोगों के जवाब  से गुस्‍सा  नहीं हुए जो कम हिम्‍मती का मुजाहिरा कर रहे थे।

फिर आपने अपने पीर भाई सैयद किरमानी और चंद दूसरे लोगों को तलब करके फरमाया इस मुल्‍का हुक्‍मरां दरवेशों को एक जागीर वक्‍फ करना चाहता है इस सिलसिले में तुम्‍हारी क्‍या राय है?

सैयद मोहम्‍मद किरमानी और दूसरे दोस्‍तों ने अर्ज किया मौलाना निजामुद्दीन हम तुम्‍हारे यहां कभी कभी खाना खा लेते हैं अगर ये जागीर मिल गई तो हम फिर तुम्‍हारे घर का पानी भी नहीं पियेंगे।

हजरत निजामुद्दीन औलिया ये जवाब सुनकर बहुत खुश हुए और फरमाया मैं दूसरों की परवाह नहीं करता मेरा मकसूद सिर्फ तुम्‍हारी सोहबत है मैं तुम्‍हारे जवाब से खुश हूं अलहम्‍दुलिल्‍लाह तुम दीन के कामों मेरी मदद करते हो दोस्‍तों को ऐसा ही करना चाहिये।

इसके बाद हजरत महबूब इलाही ने अपने मुरीद खास हजरत बुरहानुद्दीन गरीब और हजरत शेख कमालुद्दीन याकूब को तलब करके सुल्‍तान जलालुद्दीन खिलजी का खत उनके सामने रख दिया दोनों मुरीदों ने मकतूब-ए- सुल्‍तानी पढ़ा और अदब के साथ अर्ज किया शेख आली मकाम ने किया पसंद फरमाया ?

कोई तलब नहीं हजरत निजामुद्दीन औलिया ने फरमाया

तो फिर ये खादिम भी अपने सीने में किसी जागीर की तलब नहीं रखते हजरत बुरहानुद्दीन गरीब और हजरत शेख कमालुद्दीन याकूब ने एक साथ अर्ज किया हमें तो सिर्फ अपने शाह की गुलामी मंजूर है।

हजरत निजामुद्दीन औलिया ने अपने मुरीद खास का जवाब सुनकर निहायत पुरसोज लहजे में फरमाया अल्‍लाह तुम्‍हें इस हुस्‍ने नियत का सिला दे और खारजार हयात में मजीद इस्तिकामत बख्‍शे।

इसके बाद हजरत महबूब इलाही ने शाही कासिद को तलब किया और खत वापस करते हुए फरमाया मैंने अपने एक एक साथी से पूछा मगर किसी को भी इस जागीर की जरूरत नहीं मुझे अपने गमगसारों से यही उम्‍मीद थी अब तुम सुल्‍तान से कह देना गयासपुर में रहने वालों को उनका अल्‍लाह काफी है।

शाही कासिद नाकाम नमुराद वापस चला गया फिर हजरत निजामुद्दीन औलिया ने उन खिदमतगारों  को जो फाका कशी से तंग आकर जागीर सुल्‍तानी कुबूल करने का कह रहे थे उन्‍हें बुलाकर फरमाया तुम लोग सब्र करो जल्‍दी तुम्‍हारे लिये रिज्‍के कसीर के दरवाजे खुलने वाले हैं।

सुल्‍तान जलालुद्दीन खिलजी ने हजरत महबूब इलाही का इंकार सुना और हुकूमत के हंगामों में गुम हो गया दरअसल सुल्‍तान की पेशकश में खुलूस नहीं था अगर उसके दिल में दरवेशों के लिये तड़प होती तो वो बार बार दरख्‍वास्‍त करता.... बल्कि जागीर के कागजात लेकर खुद हजरत निजामुद्दीन औलिया की खिदमत में हाजिर होता वो तो इनायत शाही का एक अंदाज था , एक रस्‍मी कार्रवाई थी , फिर हजरत निजामुद्दीन औलिया जैसा मर्द कलन्‍दर उसे कैसे कुबूल करता? आप तो खुद रस्‍म-ए- शुकन थे फिर जमाने की ये हकीर रस्‍में आपकी बारगाह-ए- जलाली में कैसे दाखिल हो सकती थीं।

जब भी कोई अमीर आप से मिलनाचाहता तो हजरत महबूब इलाही गवार लहजे में फरमाते इन उमरा को क्‍या हो गया है? दरवेश का वक्‍त बर्बाद करने को यहां क्‍यों आना चाहते हैं?




Comments

Popular posts from this blog

Hazrat Nizamuddin Auliya (rh.) part-66

हजरत निजामुद्दीन औलिया(रह.) पाठ-66   ‘’ मैं किस चीज का हिसाब पेश करूं ? हजरत निजामुद्दीन औलिया ने पुर जलाल लहजे में फरमाया वो सारी रकम बैयतुलमाल का हिस्‍सा थी जो हकदारों को पहुंच गई- मैंने उसमें से एक तुनका भी अपनी जात पर खर्च नहीं किया अगर मैं ऐसा करता तो यकीनन सुल्‍तान को इस रकम का हिसाब पेश कर देता- ‘’ सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक ने हजरत निजामुद्दीन औलिया का जवाब बड़ी हैरत से सुना। फिर अपने कारिन्‍दे से मुखातिब हुआ। कहीं यह तेरी जहनी इख्तिरा तो नहीं ? ये कैसे मुमकिन है कि एक दरवेश   ने खड़े खड़े पांच लाख तिनके दूसरों पर लुटा दिये ? आखिर बाकी दरवेशों ने किस लिये रकम महफूज रखी और वापस मांगने पर क्‍यों लौटा दी ? सुल्‍तान आली कद्र ? कारिन्‍दे ने   झुकते हुए अर्ज किया मै दूसरे दरवेशों के बारे में तो नहीं जानता कि उनका मिजाज क्‍या है मगर हजरत महबूब इलाही की जात गिरामी से जरूर वाकिफ हूं कि आप की सखावत का अंदाज यही है। सुल्‍तान गयासुद्दीन तुगलक खामोश हो गया और फिर उसने अपने भरोसे के   लोगों के जरीये हजरत निजामुद्दीन औलिया के बारे में तहकीकात कराई फिर बड़ी मुश्किल...

CHALAAK NEWALA

चालाक नेवला  आपने बहुत से जानवरों के किस्से और मालूमात सुनी होंगी लेकिन आपको एक अजीब जानवर का हाल सुनाते हैं इससे पहले आपको इसके बाते में कुछ मालूमात भी हो तो बेहतर है - तो सुनिए ! ये चूहों , साँपों , और मगर मच्छो का दुश्मन है - मगर मच्छ अपना मुँह खुला रखता है और उसके मुँह में घुसकर उसके पेट में पहुंच जाता है और उसकी आंते काट देता है और फिर बहार निकल आता है - हां तो फिर आप इंतजार में होंगे आखिर ये कौनसा जानवर है  तो लीजिये ये जानवर नेवला है नेवला बहुत होशियार जानवर है - एक बार एक नेवल एक चूहे का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ा , चूहा अपनी जान बचाने के लिए एक दरख़्त पर चढ़ गया - जब उसको भागने का कोई रास्ता न मिला तो वो एक शाख का पत्ता अपने मुँह में दबाकर लटक गया नेवले ने चूहे जब ये चालाकी देखि तो उसने अपनी मादा को आवाज दी - मादा उसकी आवाज सुनकर दरख़्त के निचे आई तो नेवले ने उस शाख को जिस पर चूहा लटक रहा था काट दिया शाख के काटने से चूहा नीचे गिरा गिरते ही मादा ने उसका शिकार कर लिया -  नेवला चोर भी होता है जब उसको सोने चाँदी की कोई च...

Mughal Badshah Aurangzeb Alamgir [part-20]

मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर (भाग-20) औरंगजेब ने कभी सरकारी खजाने से एक पाई भी न ली उसका मामूल था कि सुबह सवेरे उठकर नमाज अदा करता कुरआन मुकद्दस की तिलावत करता ।उसके बाद कुरआन मुकद्दस के नुस्‍खे अपने हाथ से तैयार करता उसका खाली वक्‍त इबादत में गुजरता उसके साथ औरंगजेब आलमगीर हाफिज कुरआन भी था 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे आराम करता था। शरीअत और हुजुर सललल्‍लाहु अलैहि वसल्‍लम का तरीका उसकी जिंदगी थीं । इतिहासकार लिखते हैं कि शरीअत ही औरंगजेब का लिबास था उसने अपनी पूरी जिंदगी एक दीनदार और पाकबाज इंसान की तरह गुजारी आम बादशाहों के उलट उसका जिंदगी जीने का तरीका ही सबसे अलग था। आखिरी दिनों में उसने अपने बेटे शहजादा आजम को एक खत लिखा जो उसके अच्‍छे किरदार को दिखाता उसने लिखा था। मेरी पैदाईश पर अनगिनत लोगों ने जश्‍न मनाया मगर मैं जब इस दुनिया से जा रहा हूं तो अकेला हूं। जिंदगी के मकसद बड़े होते हैं और मुझे उन लम्‍हों के बेकार जाने का सदमा है जो खुदा की इबादत और उसकी याद के बगैर गुजरे। काश मैं लोगों की खिदमत अपनी मंशा के मुताबिक कर सकता इसलिए कभी कभी एहसास होता है कि मेरी जिंदगी बे मकसद थी जो बेका...